छत्तीसगढ़ बस्तर फाइटर्स भर्ती सोर्स- नवभारत लाइव
बस्तर

बस्तर फाइटर्स भर्ती पर बवाल, 79 पदों से नाराज युवाओं ने विधायक कार्यालय का किया घेराव

Bastar Fighters Recruitment : 1588 पदों की भर्ती में बस्तर जिले के हिस्से आए महज 79 पद, बस्तरिया राज मोर्चा ने स्थानीय बेरोजगारों के साथ न्याय करने और सातों जिलों को समान अवसर देने की मांग की।

अजय श्रीवास्तव, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • बस्तर फाइटर्स भर्ती में जिले को मिले महज 79 पद।

  • पदों की संख्या कम होने पर युवाओं में आक्रोश।

  • बस्तरिया राज मोर्चा ने विधायक कार्यालय का किया घेराव।

  • स्थानीय आदिवासी और मूलनिवासी को प्राथमिकता देने की मांग।

  • विधायक किरण देव के नाम सौंपा ज्ञापन।

Chhattisgarh Bastar Fighters Recruitment : बस्तर फाइटर्स भर्ती में बस्तर जिले के लिए महज 79 पद निर्धारित किए जाने को लेकर स्थानीय युवाओं का आक्रोश सामने आने लगा है। भर्ती में जिले को अपेक्षाकृत कम पद मिलने के विरोध में सोमवार को बस्तरिया राज मोर्चा ने जगदलपुर में विधायक कार्यालय का घेराव किया।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भर्ती में बस्तर जिले के पदों की संख्या बढ़ाने सहित स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

बस्तर जिले में केवल 79 पद आए

बस्तरिया राज मोर्चा का कहना है कि बस्तर संभाग में बस्तर फाइटर्स के कुल 1588 पदों पर भर्ती की जा रही है, लेकिन बस्तर जिले के हिस्से केवल 79 पद आए हैं। जिले में हजारों बेरोजगार युवा लंबे समय से इस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में पदों की कम संख्या के कारण बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को अवसर से वंचित होना पड़ सकता है। संगठन ने सवाल उठाया कि बस्तर के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार पाने का पर्याप्त अवसर क्यों नहीं मिलना चाहिए?

पदों की संख्या बढ़ाने की मांग

ज्ञापन में मोर्चा ने प्रमुख रूप से बस्तर जिले के लिए आवंटित 79 पदों की संख्या तत्काल बढ़ाने, संभाग के सातों जिलों को समान एवं न्यायसंगत अवसर देने और स्थानीय आदिवासी एवं मूलनिवासी युवाओं के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने तथा बस्तर जिले के लिए अतिरिक्त पद स्वीकृत कराने शासन स्तर पर पहल करने की मांग भी उठाई गई है।

संगठन ने विधायक किरण देव से इस मुद्दे को विधानसभा और शासन स्तर पर मजबूती से उठाने की अपील की है। हालांकि, घेराव के दौरान विधायक किरण देव जिले में मौजूद नहीं थे। ऐसे में संगठन के प्रतिनिधियों ने उनके नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें शासन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

बस्तरिया राज मोर्चा का कहना है कि बस्तर के युवाओं ने लंबे समय से रोजगार की उम्मीद में इस भर्ती की तैयारी की है। इसलिए जिले के लिए पदों की संख्या बढ़ाना और स्थानीय युवाओं को रोजगार का उचित अवसर देना जरूरी है। अब देखना होगा कि पदों की संख्या बढ़ाने की इस मांग पर शासन स्तर पर क्या निर्णय लिया जाता है।

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत

नौसेना दिवस से पहले बड़ा अपडेट, 2 दिसंबर को मीडिया से रूबरू होंगे पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख संजय वत्सायन

Jama Masjid Police Attack: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में चाकू से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल; 3 की हालत गंभीर

बारिश थमते ही JCB लेकर मैदान में उतरे अनंत सिंह, आज बेटी की हल्दी; शादी में 20 घोड़ों के बीच होगी घुड़दौड़