पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल, CM विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचे रायपुर

Nandkumar Sai Injured : पूर्व सांसद और वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय चोटिल हो गए हैं। नंदकुमार साय के स्वास्थ्य को लेकर CM विष्णुदेव साय ने उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लेकर आए हैं।
Nandkumar Sai Injured
पूर्व सांसद नंदकुमार सायसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • पूर्व सांसद नंदकुमार साय फिसलकर हुए चोटिल।

  • दो दिन पहले पैर में आई थी चोट।

  • चलने-फिरने में हो रही थी परेशानी।

  • CM विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से लाए रायपुर।

  • बालाजी अस्पताल में उपचार की व्यवस्था।

Former MP Nandkumar Sai Injured : छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद और वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय चोटिल हो गए हैं। दो दिन पहले फिसलकर गिरने से उनके पैर में चोट आई है, जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही है।

नंदकुमार साय के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लेकर आए हैं। यहां उनके बेहतर उपचार के लिए बालाजी अस्पताल में व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान नंदकुमार साय के चोटिल होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले नंदकुमार साय फिसलकर गिर गए थे। इस घटना में उनके पैर में चोट आई, जिसके बाद से उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही है।

जशपुर प्रवास के दौरान CM ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने बताया कि कल जशपुर प्रवास के दौरान उन्हें नंदकुमार साय के निवास के समीप आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला था। इस दौरान वे रात में पूर्व सांसद के निवास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और उपचार के संबंध में भी चर्चा की।

Nandkumar Sai Injured
ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक गांजे का काला कारोबार बेनकाब, बालोद पुलिस ने 138.551 किलो गांजा पकड़ा

अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लेकर आए CM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि आज उन्हें रायपुर आना था। ऐसे में उन्होंने नंदकुमार साय को भी अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने का निर्णय लिया, ताकि पैर में चोट के कारण उन्हें सड़क मार्ग से लंबी यात्रा करने में परेशानी न हो। मुख्यमंत्री की इस पहल से उन्हें जल्द बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

बालाजी अस्पताल में उपचार की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने बताया कि नंदकुमार साय के बेहतर इलाज के लिए रायपुर के बालाजी अस्पताल में व्यवस्था की गई है। यहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार कराया जाएगा। फिलहाल उनके पैर में लगी चोट के कारण उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो रही है।

वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के चोटिल होने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता है।

Nandkumar Sai Injured
छत्तीसगढ़ में 12 दिन तक रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस बिलासपुर तक ही चलेगी