छत्तीसगढ़ भाटापारा ट्रेन लेट सोर्स- नवभारत लाइव
बलौदा बाजार

छत्तीसगढ़ में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, 8 महीने से बिगड़ा टाइम-टेबल, रेलवे मौन

Chhattisgarh Train Delayed : ट्रेनों की लेटलतीफी अब यात्रियों के लिए परेशानी बन गई। रायपुर, भाटापारा और बिलासपुर रेल मार्ग से गुजरने वाली एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें अक्सर घंटों देरी से चल रही हैं।

रोहित कुमार बंछोर

Highlights

  • छत्तीसगढ़ में पिछले 8 महीनों से ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान।

  • रायपुर, भाटापारा और बिलासपुर रेल मार्ग पर कई ट्रेनें चल रहीं देरी से।

  • संपर्क क्रांति, आजाद हिंद और हावड़ा-मुंबई मेल समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित।

  • लोकल ट्रेनें भी एक से दो घंटे तक देरी से चल रहीं।

  • यात्रियों ने रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड और बिलासपुर रेलवे जोन से की सुधार की मांग।

Chhattisgarh Train Delayed At Bhatapara : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी अब यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। रायपुर, भाटापारा और बिलासपुर रेल मार्ग से गुजरने वाली एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें अक्सर घंटों देरी से चल रही हैं।

यात्रियों का आरोप है कि पिछले करीब 8 महीनों से ट्रेनों की समय-सारणी पूरी तरह बिगड़ी हुई है, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। हालात यह हैं कि पिछले एक महीने में ट्रेनों की लेटलतीफी और बढ़ गई है।

यात्रियों के मुताबिक ट्रेनों के समय पर नहीं पहुंचने से उनकी दिनचर्या और जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। लोग निर्धारित समय पर घर से निकलते हैं, लेकिन स्टेशन पहुंचने के बाद घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। कई बार देरी इतनी ज्यादा हो जाती है कि यात्रियों को अपनी यात्रा तक रद्द करनी पड़ती है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी उठानी पड़ रही है।

कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें भी चल रहीं लेट

यात्रियों ने बताया कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस, आजाद हिंद एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस, दानापुर एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई मेल, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस, एर्नाकुलम एक्सप्रेस, यशवंतपुर एक्सप्रेस, बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस, अमृतसर-छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

यात्रियों का कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ लोकल ट्रेनों की स्थिति भी बेहद खराब है। एक से दो घंटे की देरी अब आम बात हो गई है। रोजाना नौकरी, व्यापार और दूसरे जरूरी कामों के लिए लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।

शनिवार-रविवार को भी बिगड़ा रहा ट्रेनों का संचालन

यात्रियों के अनुसार पिछले शनिवार और रविवार को कोलकाता की ओर से आने वाली अधिकांश ट्रेनें काफी देर से पहुंचीं। वहीं मुंबई और नागपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। ट्रेनों के विलंब से चलने के बावजूद रेलवे की ओर से यात्रियों को देरी का स्पष्ट कारण नहीं बताया जाता। कई बार ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर लंबे समय तक खड़ी रहती हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाती है।

रेलवे अधिकारियों की जवाबदेही पर उठे सवाल

स्टेशनों पर यात्रियों से चर्चा के दौरान ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली। यात्रियों का सवाल है कि जब रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और समय पर ट्रेनें चलाने का दावा करता है, तो आखिर लगातार हो रही देरी पर जिम्मेदारी कौन लेगा?

Explainer: भारत में विमानों की कमी क्यों, जब एयरलाइनों ने 1,000 से ज्यादा जेट ऑर्डर कर रखे हैं?

बालेन शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के लिए लाए खास उपहार; क्यों है खास दौरा?

विधायक के PA की पत्नी हारीं चुनाव, गांव से हटवा दी गईं 50 स्ट्रीट लाइटें; ग्रामीण नाराज

कौन थे रामराव वडकुते? जिनके निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने में निभाई भूमिका

4 गुना फंड और 3 एयरपोर्ट, अमित शाह ने अरुणाचल की तरक्की का बताया हिसाब, कहा- बाहर से नहीं आएगा दूध-अंडा और मास