राजनांदगांव में ढाई घंटे तक मलबे में दबा रहा 57 वर्षीय व्यक्ति, SDRF ने सुरक्षित बचाया

Rajnandgaon House Roof Collapsed : राजनांदगांव के भर्रेगांव में सुबह अचानक हुआ हादसा, भारी मलबे को छोटे टुकड़ों में तोड़कर बनाई गई रास्ता निकालने की जगह, सिंथेटिक रोप से उठाया गया छत का हिस्सा।
Person trapped in debris after roof collapse
छत्तीसगढ़ में मलबे में दबा रहा व्यक्तिसोर्स- नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

https://navbharatlive.com/chhattisgarh/surajpur/bjp-leader-entered-married-woman-house-gets-sound-thrashing-cgn91छत्तीसगढ़ में मलबे में दबा रहा व्यक्तिHighlights

  • मकान की छत ढहने से 57 वर्षीय व्यक्ति मलबे में दबा।

  • हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी।

  • करीब ढाई घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन।

  • SDRF की टीम ने मलबे में फंसे व्यक्ति को निकाला सुरक्षित बाहर।

  • समय रहते रेस्क्यू होने से व्यक्ति की जान बच गई।

Chhattisgarh House roof collapsed : राजनांदगांव जिले के ग्राम भर्रेगांव में रविवार सुबह एक मकान की छत अचानक ढह गई। हादसे के दौरान 57 वर्षीय संतोष यादव मलबे के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग से SDRF की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। भारी मलबे के बीच फंसे व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए जवानों ने सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

आधुनिक उपकरणों की मदद से छत के भारी मलबे को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ा गया। इसके बाद सिंथेटिक रोप के सहारे छत के मुख्य हिस्से को ऊपर उठाकर संतोष यादव को बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि राजनांदगांव जिले के थाना सुरगी अंतर्गत ग्राम भर्रेगांव में मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति मलबे में दब गया है। सूचना मिलते ही SDRF दुर्ग की रेस्क्यू टीम आवश्यक आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

भारी मलबे के बीच फंसी थी जिंदगी

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने सबसे पहले स्थिति का आकलन किया। मकान की छत का भारी हिस्सा गिरने से संतोष यादव मलबे के नीचे फंसे हुए थे। ऐसे में बिना अतिरिक्त नुकसान पहुंचाए उन्हें बाहर निकालना बड़ी चुनौती थी। जवानों ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से छत के भारी मलबे को छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़कर हटाया। इसके बाद रेस्क्यू सिंथेटिक रोप की मदद से छत के मुख्य हिस्से को सावधानीपूर्वक ऊपर उठाया गया और दबे हुए व्यक्ति तक पहुंच बनाई गई।

Person trapped in debris after roof collapse
आधी रात विवाहित महिला के घर घुसे BJP नेता, 4 घंटे बाद निकले तो पति ने पीटा, सूरजपुर में मचा बवाल

2 घंटे 40 मिनट चले रेस्क्यू अभियान

SDRF जवानों की तत्परता और सूझबूझ से करीब 2 घंटे 40 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुबह 11:40 बजे संतोष यादव 57 वर्ष निवासी ग्राम भर्रेगांव को मलबे से बाहर निकाल लिया गया। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल रवाना किया गया।

इस चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF एवं त्वरित राहत दल दुर्ग के जवान शामिल रहे। समय रहते चलाए गए इस अभियान से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकालने में सफलता मिली।

Person trapped in debris after roof collapse
अंबिकापुर में महिला चोर का कारनामा, 10 दिन में किराना दुकान से उड़ाए 75 हजार, वीडियो में देखें हरकत