पनवेल-कलंबोली में रोजाना ढाई घंटे का ब्लॉक, 22 से 29 नवंबर तक कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के समय- मार्ग में बदलाव

Panvel Kalamboli Mega Block: पनवेल-कलंबोली कोचिंग कॉम्प्लेक्स के लिए 22 से 29 नवंबर तक रोजाना ढाई घंटे का मेगा ब्लॉक। कई एक्सप्रेस ट्रेनें बीच में रुकेंगी, रूट व समय में बदलाव।
panvel kalamboli railway block nov 22 29 trains rescheduled diverted
मेगा ब्लॉक(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पनवेल-कलंबोली कोचिंग कॉम्प्लेक्स कार्य हेतु 22 से 29 नवंबर तक विशेष ब्लॉक रहेगा।

  • मध्यरात्रि ब्लॉक के कारण कई प्रमुख मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का समय बदलेगा।

  • यात्रियों की सुविधा के लिए सोलापुर-एलटीटी एक्सप्रेस का मार्ग बदलकर कल्याण ठहराव मिलेगा।

Central Railway Block November 2026: मध्य रेल के पनवेल-कलंबोली कोचिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य को गति देने के लिए 22 नवंबर से 29 नवंबर तक विशेष पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। यह ब्लॉक हर दिन आधी रात 1:50 बजे से सुबह 4:05 बजे तक रहेगा। इससे कर्जत अप और डाउन लाइन, दिवा-वसई-रोहा-पनवेल सेक्शन के विभिन्न रेल मार्गों तथा पनवेल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर काम किया जाएगा।

रेलवे के इस फैसले से कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव होगा। कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में रोककर चलाया जाएगा, जबकि एक ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव और दूसरी के मार्ग परिवर्तन का निर्णय लिया गया है।

कोचिंग कॉम्प्लेक्स के विकास के लिए ब्लॉक

मध्य रेल के मुंबई मंडल के अनुसार, पनवेल-कलंबोली कोचिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण में बाधा बन रहे तत्वों को हटाने और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए यह विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद पनवेल में कोचिंग सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही ट्रेनों के रखरखाव और अन्य परिचालन व्यवस्थाओं में सुधार होगा।

22/23 नवंबर: तीन एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी प्रभावित

रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि यानी 22/23 नवंबर को ट्रेन नंबर 22193 दौंड-ग्वालियर एक्सप्रेस को पोयंजे (मोहोपे) स्टेशन पर 45 मिनट रोका जाएगा। ट्रेन नंबर 12134 मंगलुरु-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस आपटा स्टेशन पर एक घंटे और ट्रेन नंबर 20112 मडगांव-सीएसएमटी कोकण कन्या एक्सप्रेस को सोमटने स्टेशन पर 10 मिनट रोका जाएगा।

23/24 नवंबर: दो घंटे तक रुकेगी सुपरफास्ट ट्रेन

सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि में ट्रेन नंबर 22114 तिरुवनंतपुरम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस को आपटा स्टेशन पर दो घंटे रोककर चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 12134 मंगलुरु-सीएसएमटी एक्सप्रेस को जीते स्टेशन पर एक घंटे और ट्रेन नंबर 20112 को सोमटने स्टेशन पर 10 मिनट रोका जाएगा। इसी दिन ट्रेन नंबर 11099 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मडगांव एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 24 नवंबर को एलटीटी से सुबह 4 बजे रवाना होगी।

panvel kalamboli railway block nov 22 29 trains rescheduled diverted
महाराष्ट्र के 25 लाख किसानों को राहत! ई-पीक पाहणी की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक करें फसल का रजिस्ट्रेशन

24/25 नवंबर: रूट बदलेगा, कल्याण में मिलेगा ठहराव

मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि ट्रेन नंबर 22149 एर्नाकुलम-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस को आपटा स्टेशन पर दो घंटे, ट्रेन नंबर 12134 को जीते स्टेशन पर एक घंटे और ट्रेन नंबर 20112 को सोमटने स्टेशन पर 10 मिनट रोका जाएगा। ट्रेन नंबर 11304 सोलापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन कर्जत-कल्याण-ठाणे के रास्ते चलाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इसे कल्याण स्टेशन पर ठहराव भी दिया जाएगा।

panvel kalamboli railway block nov 22 29 trains rescheduled diverted
कल्याण की सोसाइटी की पानी की टंकी में मिले लार्वा और कीचड़, दूषित पानी से स्वास्थ्य पर खतरा

आगे के ब्लॉक की जानकारी बाद में

मध्य रेल ने स्पष्ट किया है कि 25/26 नवंबर से 28/29 नवंबर तक के ब्लॉक और उससे प्रभावित ट्रेनों का विस्तृत कार्यक्रम उचित समय पर जारी किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और संशोधित समय-सारिणी की जानकारी अवश्य जांच लें।