भाटापारा रेलवे स्टेशन  सोर्स - नवभारत लाइव
बलौदा बाजार

छठ पर्व पर भाटापारा रेलवे स्टेशन में बढ़ी सुरक्षा, RPF का चेकिंग अभियान, यात्रियों की मदद में जुटे जवान

RPF Checking : भाटापारा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। स्टेशन में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • छठ पर्व पर भाटापारा रेलवे स्टेशन में बढ़ाई सुरक्षा।

  • RPF ने शुरू किया सघन चेकिंग अभियान।

  • निरीक्षक के नेतृत्व में चल रही कार्रवाई।

  • दुर्ग-नौतनवा, दुर्ग-सारनाथ और शिवनाथ एक्सप्रेस में अतिरिक्त बल तैनात।

  • यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेनों में चढ़ाने में जुटे RPF जवान।

Bhatapara Railway Station : छठ पूजा के त्योहार को देखते हुए भाटापारा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। स्टेशन में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल के जवान सुरक्षा के साथ यात्रियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रख रहे हैं।

रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्टेशन पर बेवजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यात्रियों से पूछताछ की जा रही है, वहीं वेटिंग हॉल में अनावश्यक रूप से बैठे लोगों को बाहर किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को पर्याप्त जगह मिल सके और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्रियों को चढ़ाने में जुटे RPF जवान

छठ पर्व के कारण ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने केवल चेकिंग तक ही अपनी कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेनों में चढ़ाने की जिम्मेदारी भी संभाली है। निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला स्वयं इस अभियान में शामिल होकर जवानों के साथ यात्रियों की मदद कर रहे हैं।

गुरुवार रात दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, दुर्ग-सारनाथ एक्सप्रेस और कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष रूप से अतिरिक्त बल तैनात किया गया। RPF जवानों ने यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ाने में मदद की, ताकि धक्का-मुक्की और किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

त्योहार के दौरान सुरक्षा और सुविधा पर विशेष जोर

रेलवे सुरक्षा बल का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ स्टेशन परिसर में व्यवस्था बनाए रखना है। छठ पर्व के चलते आगामी दिनों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में RPF की टीम लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही है, ताकि यात्रियों का सफर सुरक्षित और सुविधाजनक हो सके।

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर

दिल्ली-मुंबई के बाद बेंगलुरु तीसरा शहर! मेट्रो ने पार किया 100 किमी का नेटवर्क, PM मोदी ने दी सौगात

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया