पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सोर्स - AI जनरेटेड
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर गरबा विवाद: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल की चेतावनी, पहचान छिपाई तो होगा FIR

Ambikapur Garba Entry Controversy : अंबिकापुर गरबा विवाद पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि बिना आस्था वाले दूर रहें। गलत पहचान बनाकर आने वालों पर FIR होगी।

ऐश्वर्या द्विवेदी

Chhattisgarh Dandiya Security Guidelines : अंबिकापुर में नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों को लेकर विवाद बढ़ गया है। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के बयान का समर्थन किया है। मंत्री ने कहा कि गरबा मां दुर्गा की आराधना का पवित्र माध्यम है। धार्मिक आस्था न रखने वालों को इन आयोजनों से दूरी बनानी चाहिए। गलत पहचान बनाकर गरबा में शामिल होने वालों पर एफआईआर दर्ज होगी।

धार्मिक आस्था और मर्यादा का सवाल

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गरबा मां दुर्गा की आराधना का पर्व है। यह पूरी तरह से धार्मिक आस्था से जुड़ा एक विशेष आयोजन है। जो लोग मूर्ति पूजा या इस धार्मिक परंपरा में विश्वास नहीं रखते, उन्हें दूर रहना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को इन आयोजनों से दूरी बनानी चाहिए। अगर किसी को गरबा में शामिल होने का शौक है, तो वह परिवार के साथ जाए। लेकिन आस्था के नाम पर कोई गलत हरकत नहीं होनी चाहिए।

पहचान छिपाने पर सीधी कार्रवाई

मंत्री ने गलत पहचान बनाकर गरबा में शामिल होने वालों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि गलत पहचान बनाकर आने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। कुछ लोगों की गलत हरकतों की वजह से पूरे समाज की बदनामी होती है।

ऐसी घटनाओं से आपसी वैमनस्यता और तनाव बढ़ता है। सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि गरबा में शामिल होने वालों को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना सभी के लिए बेहद जरूरी है।

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल