यूपी शिक्षक भर्ती (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

यूपी में शिक्षकों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 1894 पदों पर आवेदन शुरू

UP Teacher Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह अच्छा अवसर है। शिक्षकों के कई पदों पर 15 नवंबर से आवेदन शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रीति शर्मा

UP Teacher Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश के जूनियर एडेड विद्यालयों में शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 15 नवंबर 2025 से शुरू हो गए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 1894 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर है। जानकारी के अनुसार 30 जनवरी 2026 तक पास होने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे और फरवरी तक नियुक्ति भी हो जाएगा।

यूपी में असिस्टेंट टीचर के 1504 पद और हेडमास्टर के 390 पदों सहित कुल 1894 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन के बाद मेरिट लिस्ट 23 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस रिटन एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए होगा।

बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से इस बार 83 फीसदी पदों पर आरक्षण से बाहर रखा गया है। इस बार जनरल कैटेगरी की भर्ती ज्यादा हैं। जिन स्कूलों में तीन से कम पदों पर भर्ती निकली है वहां आरक्षण लागू नहीं होगा। इस बार दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम कोटे के लिए कोई भी वैकेंसी आरक्षित नहीं है। इस बार 115 पद ओबीसी और 96 पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
  • ऑनलाइन आवेदन की लिंक पर जाकर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

कितनी होगी आवेदन फीस

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को शुल्क जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 700 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए यह शुल्क 500 रुपए है और दिव्यांग उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

शिक्षकों के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पद के अनुसार ग्रेजुएशन और बीटीसी/डीएलएड की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार टेट क्वालीफाई होना चाहिए।

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान