Assistant Professor Vacancy : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायक आचार्य (B.Ed.) भर्ती 2026 के लिए संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 51 के तहत भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 107 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 27 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तारीख 30 मई 2026 तय की गई है। आयोग ने साफ किया है कि पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी दोबारा आवेदन करना जरूरी होगा।
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और M.Ed डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार को NET, SET या SLET परीक्षा पास होना चाहिए।
हालांकि जिन उम्मीदवारों के पास PhD डिग्री है, उन्हें इस शर्त से छूट दी जाएगी। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 31 अगस्त 2022 तक सभी जरूरी शैक्षणिक योग्यताएं पूरी कर ली हों। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पुराने उम्मीदवारों को राहत देते हुए कहा है कि जिन्होंने पहले आवेदन किया था, उन्हें आवेदन शुल्क दोबारा नहीं देना होगा। ऐसे उम्मीदवारों के पुराने आवेदन नंबर SMS और ईमेल के जरिए भेजे गए हैं, जिससे वे आसानी से नया आवेदन फॉर्म भर सकें।
यह भर्ती उत्तर प्रदेश में शिक्षण क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है। योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि अंतिम तिथि के बाद किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।