UP Board Result 2026 Toppers List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल परीक्षा में लाखों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था, लेकिन कुछ विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से राज्य की मेरिट सूची में जगह बना ली है। हर वर्ष की तरह इस बार भी टॉपर्स में छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का दबदबा देखने को मिला है। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, टॉपर्स ने बेहद शानदार अंक हासिल कर अपने स्कूल और जिलों का नाम रोशन किया है।
इस साल की टॉपर्स सूची में कशिश और अंशिका ने 97.83% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर अदिति रहीं, जिन्होंने 97.50% अंक प्राप्त किए। वहीं तीसरे स्थान पर अर्पिता, रिशभ और परी ने 97.33% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जगह बनाई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी 12वीं के परिणाम में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहले स्थान पर शिखा वर्मा (97.60%) रहीं, जो सीतापुर की रहने वाली हैं। दूसरे स्थान पर नंदिनी गुप्ता और श्रेया वर्मा ने 97.20% अंक हासिल किए। वहीं तीसरे स्थान पर सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जगह बनाई।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इस बार रिकॉर्ड समय में सिर्फ 20 दिनों में 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया। बोर्ड ने नकल-मुक्त, निष्पक्ष, पारदर्शी और शुचिता पूर्ण परीक्षा का आयोजन किया, जिससे विद्यार्थियों ने भी शानदार परिणाम दिया। हाईस्कूल परीक्षा में 90.42% विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 87.30% है तो वहीं, बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 93.76% है। इंटरमीडिएट परीक्षा में 80.38% विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 75.04% रहा। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 86.32% रहा।
इस प्रक्रिया से आप आसानी से अपने यूपी बोर्ड के रिजल्ट को देख सकते हैं।