UP Board Result Out: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक, जानें तीन आसान तरीके

UPMSP आज शाम 4 बजे जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, SMS या डिजिलॉकर के जरिए आसानी से देख सकेंगे अपनी मार्कशीट। रोल नंबर और स्कूल कोड रखें तैयार।
UP Board Result 2026: Class 10th and 12th Results Expected Soon, Check Evaluation Update
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

UP Board 10th 12th Results: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज शाम 4:00 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर दिक्कतें आती हैं, इसलिए छात्र अलग-अलग तरीकों से अपना परिणाम देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज शाम 4:00 बजे घोषित कर दिया गया है।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध रहेगा, जहां से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। आइए बताते हैं आपको तीन आसान तरीके।

तरीका 1: आधिकारिक वेबसाइट से

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर “High School” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें
  • इंटर के छात्रों को स्कूल कोड भी भरना होगा (जो एडमिट कार्ड पर होता है)
  • कैप्चा भरकर Submit करें
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे PDF में सेव किया जा सकता है

तरीका 2: SMS के जरिए (बिना इंटरनेट)

अगर वेबसाइट काम न करे तो:

  • 10वीं के लिए: टाइप करें UP10
  • 12वीं के लिए: टाइप करें UP12
  • इसे भेजें 56263 पर
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट मैसेज के रूप में मिल जाएगा

तरीका 3: डिजिलॉकर (DigiLocker)

  • results.digilocker.gov.in पर जाएं
  • रोल नंबर और पासिंग ईयर (2026) चुनें
  • वहां से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है

इस तरह छात्र बिना परेशानी के अपना UP बोर्ड रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं, चाहे वेबसाइट पर लोड ज्यादा ही क्यों न हो।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com