UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, इतने प्रतिशत छात्र हुए पास; जानें किसने किया टॉप

UPMSP 10th 12th Result: यूपी बोर्ड 12वीं और 10वीं का परिणाम आज शाम 4 बजे घोषित। 24.91 लाख छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in पर रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं। अपनी मार्कशीट अभी करें चेक।
up board class 10th 12th result 2026 upmsp high school intermediate updates
UP Board Reult 2026
Published on: 
Updated on: 

UP Board Class 10th And 12th Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं और 10वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 आज, 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किया गया। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 53.36 लाख छात्र शामिल हुए, जिनमें से लगभग 24.91 लाख छात्र कक्षा 12 के थे। परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक राज्यभर के 8,033 केंद्रों पर किया गया था।

10वीं में इन छात्रों ने किया टॉप

कशिश वर्मा (सीतापुर) और अंशिका वर्मा (बाराबंकी) ने शीर्ष स्थान हासिल किया, अदिति (बाराबंकी) ने दूसरा, अर्पिता (सीतापुर) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

क्रमांक छात्र/छात्रा का नाम प्रतिशत (%) जिला
1 Kashish Verma 97.83% Sitapur
2 Anshika Verma 97.83% Barabanki
3 Aditi 97.50% Barabanki
4 Arpita 97.33% Sitapur
5 Priti Verma 97.33% Bareilly

कक्षा 12वीं के टॉपर्स आए सामने

यूपी बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कक्षा 12वीं के टॉपर के नाम का ऐलान किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह पोस्ट अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से किया है।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस साल भी, लड़कियों ने अपनी काबिलियत साबित की है। हाई स्कूल में, दो छात्राओं कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल करके देश में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने आगे कहा कि इंटरमीडिएट में, शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल करके राज्य का गौरव बढ़ाया है। पहले, परीक्षाओं में अनियमितताएं होती थीं, जिसका असर काबिल छात्रों पर पड़ता था।