विदेश में पढ़ाई (सोर्स-सोशल मीडिया) 
करियर

कनाडा में सरकारी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना चाहते है? ये हैं UG-PG के लिए टॉप-15 की लिस्ट

Canada Top Public Universities: कनाडा में कई सारी यूनिवर्सिटी हैं, जहां भारतीय छात्र बड़ी संख्या में पढ़ाई कर रहे हैं। यहां विदेशी छात्रों को सरकारी यूनिवर्सिटीज में भी पढ़ने का मौका दिया जाता है।

अर्पित शुक्ला

Study in Canada: कनाडा में पढ़ने जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिलहाल वहां चार लाख से ज्यादा भारतीय छात्र डिग्री हासिल कर रहे हैं। कनाडा न सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता बल्कि विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था के लिए भी जाना जाता है।

कई भारतीय छात्रों को यह जानकारी नहीं होती कि कनाडा में सिर्फ प्राइवेट ही नहीं बल्कि कई सरकारी विश्वविद्यालय भी हैं, जहां विदेशी छात्रों को आसानी से एडमिशन मिल जाता है। इन सरकारी संस्थानों में पढ़ाई का एक बड़ा फायदा यह है कि यहां प्राइवेट संस्थानों के मुकाबले ट्यूशन फीस कम होती है और रिसर्च की सुविधाएं भी बेहतर होती हैं।

2026 में कनाडा में पढ़ाई के लिए बेस्ट जगह

अगर कोई छात्र 2026 में कनाडा में पढ़ाई करना चाहता है, तो उसके लिए सही विश्वविद्यालय चुनना जरूरी होता है। इस मामले में यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट की रैंकिंग काफी मददगार मानी जाती है। इस रैंकिंग में कनाडा की 15 प्रमुख सरकारी यूनिवर्सिटीज के नाम बताए गए हैं, जहां भारतीय छात्र एडमिशन ले सकते हैं।

कनाडा की टॉप 15 सरकारी यूनिवर्सिटीज

  • यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो
  • यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया
  • मैकगिल यूनिवर्सिटी
  • मैकमास्टर यूनिवर्सिटी
  • यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा
  • यूनिवर्सिटी डी मॉन्ट्रियल
  • यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू
  • यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी
  • यूनिवर्सिटी ऑफ ओटावा
  • वेस्टर्न यूनिवर्सिटी
  • डलहौजी यूनिवर्सिटी
  • यूनिवर्सिटी ऑफ विक्टोरिया
  • क्वीन्स यूनिवर्सिटी
  • साइमन फ्रेजर यूनिवर्सिटी
  • यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा

सरकारी विश्वविद्यालयों को कनाडा सरकार की तरफ से फंडिंग मिलती है, जिसकी वजह से यहां छात्रों से कम ट्यूशन फीस ली जाती है। इन संस्थानों में रिसर्च के भी बेहतर अवसर मिलते हैं।

पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट की सुविधा

सबसे खास बात यह है कि अगर कोई छात्र कनाडा से पढ़ाई करता है, तो उसे पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) के तहत लगभग तीन साल तक काम करने का मौका मिलता है। इससे छात्र कनाडा में नौकरी कर सकते हैं और वहां का वर्क एक्सपीरियंस हासिल कर सकते हैं।

इसके अलावा कनाडा की इमिग्रेशन पॉलिसी भी छात्रों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। कनाडियन एक्सपीरियंस क्लास (CEC) और एक्सप्रेस एंट्री जैसे प्रोग्राम के जरिए उन छात्रों को स्थायी निवास (PR) मिलने में प्राथमिकता दी जाती है, जिन्होंने कनाडा की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की हो और वहां काम का अनुभव भी हासिल किया हो।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब