एग्जाम (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

एग्जाम से पहले होती है घबराहट! ये 5 साइंटिफिक तरीके पढ़ाई में लाएंगे फोकस

Study Tips for Exams: आज के समय में पढ़ाई पर फोकस कर पाना बहुत ही मुश्किल हो गया है जिसका कारण सोशल मीडिया है। ऐसे में एग्जाम की तैयार कर रहे छात्रों के लिए कुछ टिप्स काम आ सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Study Focus Tips: आज के डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में छात्रों के लिए पूरी एकाग्रता से बढ़ना चुनौती भरा बनता जा रहा है। स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और डिजिटल डिस्ट्रैक्शन के इस दौर में छात्र लंबे समय बढ़ाई में फोकस नहीं कर पाते हैं। खासतौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को फोकस की कमी के कारण पढ़ा हुआ याद न रह पाने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

जानकारों के अनुसार एकाग्रता की कमी सिर्फ परीक्षा परिणामों को ही नहीं प्रभावित करती है बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। हालांकि कुछ साइंटिफिक तरीकों को अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

अच्छी नींद भी है जरूरी

अच्छी पढ़ाई के लिए सेहतमंद शरीर और दिमाग जरूरी है। डाइट में रोजाना फल, नट्स और डार्क चॉकलेट जैसे ब्रेन बूस्टिंग फूड्स शामिल करें। साथ ही रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेने से फोकस और मेमोरी दोनों बेहतर होती हैं।

पोमोडोरो टेक्निक

पढ़ाई के दौरान ब्रेन को थकान से बचाने के लिए पोमोडोरो टेक्निक बहुत ही कारगर मानी गई है। इसमें आपको 30 से 40 मिनट तक पढ़ाई करने के बाद 5 मिनट का ब्रेक लेना होता है। यह तरीका फोकस बढ़ाने और मानसिक थकान को दूर करने का अच्छा तरीका है।

फ्लैशकार्ड का इस्तेमाल

आजकल छात्रों के बीच फ्लैशकार्ड का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। इसके जरिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को छोटे कार्ड्स में लिखकर बार-बार दोहराने से विषय पर जल्दी याद होता है। परीक्षा से पहले रिवीजन का यह तरीका काफी आसान है।

माइंड मैपिंग से बढ़ाएं याददाश्त

माइंड मैपिंग टेक्निक के जरिए महत्वपूर्ण टॉपिक्स को चित्रों, डायग्राम और की वर्ड्स के साथ पढ़ा जाता है। इससे दिमाग जानकारी को बेहतर तरीके से प्रोसेस करता है और लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलती है।

मल्टीटास्किंग से दूरी

कई बार छात्र मोबाइल से पढ़ते हैं और साथ में गाने भी सुनते हैं। जिससे दिमाग में एक साथ कई चीजें चलने लगती हैं। ऐसे में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है। साइंस के अनुसार मल्टीटास्किंग से फोकस कमजोर होता है जिससे पढ़ाई के दौरान बेहतर परिणाम नहीं आ पाते हैं।

इन साइंटिफिक तरीकों को अपनाकर आप भी बोर्ड एग्जाम या प्रतियोगी परीक्षा में एकाग्रता से पढ़ाई कर सकते हैं। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करके आत्मविश्वास भी बढ़ाया जा सकता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें