भारतीय स्टेट बैंक (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

SBI Clerk Prelims 2026: 1,538 पदों के लिए 16 सितंबर को हो सकती है परीक्षा, जानें एडमिट कार्ड अपडेट

SBI Clerk Recruitment : भारतीय स्टेट बैंक की ओर से 1,538 जूनियर असिस्टेंट पदों पर विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 16 सितंबर 2026 को संभावित है।

हितेश तिवारी

SBI Clerk Exam : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर असिस्टेंट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 1,538 बैकलॉग पदों पर भर्ती के लिए विशेष अभियान शुरू किया था। अब इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 16 सितंबर 2026 को संभावित रूप से आयोजित की जा सकती है।

यह भर्ती विज्ञापन संख्या CRPD/CR/SPLDRIVE/2026-27/16 के तहत निकाली गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा की तारीख को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी तेज कर दें। हालांकि, परीक्षा की तारीख को लेकर बैंक की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक सूचना को अंतिम माना जाएगा।

परीक्षा 16 सितंबर 2026 को संभावित

उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि 16 सितंबर को प्रस्तावित परीक्षा SBI की नियमित क्लर्क भर्ती की परीक्षा नहीं है। यह विशेष भर्ती अभियान के तहत 1,538 बैकलॉग रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने इसी विशेष अभियान के तहत आवेदन किया है, उन्हें अपने आवेदन और संबंधित भर्ती विज्ञापन के अनुसार परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।

नियमित SBI Clerk भर्ती और इस विशेष भर्ती अभियान को लेकर उम्मीदवारों को किसी तरह का भ्रम नहीं रखना चाहिए। परीक्षा से संबंधित किसी भी नए अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं

फिलहाल SBI Clerk प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। बैंक की ओर से प्रवेश पत्र बाद में जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड उपलब्ध होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें उम्मीदवार का नाम, अनुक्रमांक, परीक्षा की संभावित तारीख, परीक्षा पाली, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिवस से जुड़े जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना चाहिए। खास तौर पर परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय की जानकारी पहले से नोट कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR