दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए मौका, SPA-PA के आवेदन 15 सितंबर से

Delhi High Court Recruitment : दिल्ली हाईकोर्ट में सीनियर प्राइवेट असिस्टेंट और प्राइवेट असिस्टेंट के 150 पदों पर भर्ती है। आवेदन 15 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे।
Delhi High Court has announced 150 vacancies for Senior Private Assistant and Private Assistant posts.
दिल्ली हाईकोर्ट(फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Delhi High Court Vacancy : दिल्ली हाईकोर्ट ने सीनियर प्राइवेट असिस्टेंट (SPA) और प्राइवेट असिस्टेंट (PA) के 150 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत सीनियर प्राइवेट असिस्टेंट के 117 और प्राइवेट असिस्टेंट के 33 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SPA के 117 पदों में सामान्य वर्ग के 43, EWS के 14, OBC-NCL के 32, SC के 16 और ST के 12 पद शामिल हैं। वहीं, PA के 33 पदों में EWS के 7, OBC-NCL के 16, SC के 5 और ST के 12 पद हैं। दोनों पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। SPA के लिए अंग्रेजी शॉर्टहैंड में कम से कम 110 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है।

दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती

प्राइवेट असिस्टेंट पद के लिए अंग्रेजी शॉर्टहैंड की न्यूनतम गति 100 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग की गति 40 शब्द प्रति मिनट रखी गई है। भर्ती प्रक्रिया में टाइपिंग टेस्ट, अंग्रेजी शॉर्टहैंड परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे। टाइपिंग टेस्ट 10 मिनट का होगा और उम्मीदवार को कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की गति हासिल करनी होगी। SPA की शॉर्टहैंड परीक्षा में 110 शब्द प्रति मिनट की गति से 550 शब्दों का गद्यांश पांच मिनट में लिखना होगा, जिसके ट्रांसक्रिप्शन के लिए 45 मिनट मिलेंगे।

PA उम्मीदवारों को 100 शब्द प्रति मिनट की गति से 500 शब्दों का गद्यांश लिखना होगा और ट्रांसक्रिप्शन के लिए 45 मिनट दिए जाएंगे। इसके बाद 100 अंकों की मुख्य परीक्षा होगी, जिसमें निबंध, पत्र लेखन, व्याकरण, बोध और हिंदी-अंग्रेजी या अंग्रेजी-हिंदी अनुवाद से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। SPA के लिए सामान्य वर्ग को मुख्य परीक्षा में 50 प्रतिशत और आरक्षित/दिव्यांग वर्ग को 45 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।

उम्मीदवार 15 सितंबर से आवेदन कर सकेंगे

दोनों पदों के चयन में अंतिम चरण साक्षात्कार का होगा, जो 15 अंकों का होगा और इसमें न्यूनतम अंक की अनिवार्यता नहीं बताई गई है। टाइपिंग और शॉर्टहैंड परीक्षा में निर्धारित गलतियों की सीमा भी रखी गई है। आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। SC/ST उम्मीदवारों को पांच वर्ष, OBC-NCL उम्मीदवारों को तीन वर्ष, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

सरकारी सेवा में कार्यरत उम्मीदवारों को अपने विभाग को आवेदन की जानकारी देनी होगी और चयन होने पर दस्तावेज सत्यापन या साक्षात्कार के समय NOC प्रस्तुत करना होगा। नेपाल के उम्मीदवारों के लिए भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र की शर्त भी लागू है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना में अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें।

Delhi High Court has announced 150 vacancies for Senior Private Assistant and Private Assistant posts.
ESIC पुणे में डॉक्टरों की 46 भर्तियां, प्रोफेसर से सीनियर रेजिडेंट तक मौका, 11 सितंबर तक वॉक-इन इंटरव्यू
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com