राजकोट नगर निगम भर्ती (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

राजकोट नगर निगम में निकली 117 वैकेंसी, 35 साल तक के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

RMC Vacancy 2025: राजकोट नगर निगम में विभिन्न विभागों में 117 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन करने की अधिकतम आयु 35 साल तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को लाखों में वेतन मिलेगा।

प्रीति शर्मा

Rajkot Municipal Corporation Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल राजकोट नगर निगम (Rajkot Municipal Corporation) ने विभिन्न विभागों में कुल 117 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है। यह भर्ती अलग-अलग तकनीक और प्रशासनिक पदों के लिए की जाएगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 से शुरु हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 29 दिसंबर 2025 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए शुल्क भी देना होगा। अगर आप एससी और एससी वर्ग से हैं तो आवेदन शुल्क  250 रुपए तय किया गया है।

राजकोट नगर निगम में भर्ती के लिए योग्यता

  • राजकोट नगर निगम में फायर ऑपरेटर के लिए 10वीं पास और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फायरमैन का कोर्स, साथ ही हैवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस
  • सब ऑफिसर पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के साथ नेशनल फायर सर्विस कॉलेज, नागपुर से सब ऑफिसर कोर्स के साथ  हैवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस
  • स्टेशन ऑफिसर के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री, एनएफएससी नागपुर से सब ऑफिसर कोर्स और तीन साल का अनुभव
  • डिविजनल चीफ फायर ऑफिसर के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री, एनएफएससी, नागपुर से डिविजनल ऑफिसर कोर्स या समकक्ष, तीन से पांच साल का अनुभव होना चाहिए।

कैसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट या इंटरव्यू शामिल हो सकता है। चयन की पूरी प्रक्रिया पदों के अनुसार तय की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता की जांच कर लें।

ऑनलाइन करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय अपनी शैक्षणिक जानकारी, व्यक्तिगत विवरण और जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां नोटिफिकेशन में उपलब्ध हैं।

राजकोट नगर निगम की ये भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। साथ ही अच्छी सैलरी और स्थिर करियर बनाना चाहते हैं।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता