हाथ मिलते हुए तस्वीर (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

पंजाब में 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका; जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

Punjab Jobs: पंजाब में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है। आप योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया को समय रहते समझकर अप्लाई कर सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Jalandhar Municipal Corporation Job: पंजाब सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए नए साल का बड़ा तोहफा देते हुए जालंधर नगर निगम में 1196 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। नगर निगम कमिश्नर संदी ऋषि के अनुसार इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी जिसमें योग्य उम्मीदवारों को करीब 18000 रुपए का मासिक वेतन दिया जाएगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने जालंधर के युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। जालंधर नगर निगम ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 1196 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के जरिए शहर की व्यवस्था को दुरुस्त करना और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

नगर निगम की आधिकारिक जानकारी के अनुसार रिक्तियों को निम्नलिखित श्रेणियों में बांटा गया है:-

  • सफाई सेवक: 440 पद
  • गार्डन बेलदार: 406 पद
  • सीवरमैन: 165 पद
  • रोड बेलदार: 160 पद
  • फिटर कुली: 25 पद

इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी 10 जनवरी 2026 से जारी होगी। आवेदन की तिथि 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी और उम्मीदाव 27 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती पंजाब में सरकारी नौकरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया है। जहां पर 10वीं से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों का मिश्रण है। इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी से नगर निगम जालंधर की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म को पूरी तरह भरने के बाद इसे 15 जनवरी से निगम द्वारा निर्धारित केंद्रों पर जाकर व्यक्तिगत रूप से जमा करना होगा। पंजाब में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस भर्ती को हाथ से बिल्कुल न जाने दें।

चयनित उम्मीदवारों को पंजाब सरकार के नियमों के तहत 18,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। मेयर वनीत धीर ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया पंजाब सरकार के रोस्टर सिस्टम और आरक्षण नियमों के अनुसार होगी। भर्ती में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष चयन समिति का गठन किया गया है जिसका निर्णय अंतिम होगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला