-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Up Lekhpal Recruitment 2025 Apply For 7994 Posts Know Full Details
UP में लेखपाल के 7994 पदों पर आवेदन शुरू, हाथ से न जाने दें ये मौका, ऐसे करें अप्लाई
- Written By: प्रीति शर्मा
UP Lekhpal Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है। लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है।

हाईरिंग की प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ.फ्रीपिक)
Up Lekhpal Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में लेखपाल के हजारों पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए 29 दिसंबर 2025 से आवेदन शुरू हो गए हैं और उम्मीदवार 28 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
UPSSSC में लेखपाल के कुल 7994 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख की घोषणा की है। अगर आप फॉर्म भरने में गलती करते हैं तो उसके लिए करेक्शन विंडो 4 फरवरी 2026 को खुलेगी।
कौन कर सकेगा आवेदन
लेखपाल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। इसके अलावा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं या इसके बराबर की परीक्षा पास की हो।
सम्बंधित ख़बरें
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्गों को आवेदन की प्रक्रिया में नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कितनी होगी आवेदन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सिर्फ 25 रुपए शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन जमा किया जाएगा। फीस जमा करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- FSSAI में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका! ग्रेजुएट उम्मीदवार तुरंत करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Applicants Dashboard सेक्शन में जाना होगा। आवेदन के लिए अलग से आईडी बनाने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार अपने UP PET 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके डैशबोर्ड में लॉगिन कर सकते हैं।
लॉगिन प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा। जैसे ही आप सही OTP दर्ज करें आपका आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। खास बात यह है कि आपकी अधिकांश जानकारी PET डेटा से अपने आप भर जाएगी।
फॉर्म सबमिट करने के बाद पहले सभी विवरण को सावधानीपूर्वक भरें। इसके बाद इसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रख लें।
Up lekhpal recruitment 2025 apply for 7994 posts know full details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














