आवेदन करते हुए युवक (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

10वीं-12वीं पास के लिए इस राज्य में बंपर सरकारी नौकरियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Odisha Government Jobs: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। इस राज्य में बंपर पदों पर भर्तियां निकली हैं।

प्रीति शर्मा

OSSSC Notification 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए ओडिशा सरकार ने वर्ष 2026 की शुरुआत में बड़ी राहत दी है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSSC) ने फॉरेस्ट एंड एनवायरनमेंट और क्लाइमेट चेंज विभाग के साथ-साथ एक्साइज डिपार्टमेंट में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1518 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिलेगा।

OSSSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आयोग ने 24 दिसंबर 2025 को शॉर्ट नोटिस जारी किया था जबकि 30 दिसंबर 2025 को विस्तृत अधिसूचना प्रकाशित की गई।

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती विवरण की बात करें तो इस प्रक्रिया के तहत फॉरेस्ट गार्ड के 896 पद, एक्साइज कॉन्स्टेबल के 575 पद और फॉरेस्टर के 47 पद शामिल हैं। इस तरह कुल मिलाकर 1518 रिक्तियों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है जो कम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर स्थायी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी

वेतनमान की बात करें तो फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए पे लेवल-1 के तहत 25500 रुपये से 81100 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी। वहीं, एक्साइज कॉन्स्टेबल पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 4 के अंतर्गत 19900 रुपये से 63200 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।

तीन चरणों होगी चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) या फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और सभी जरूरी दस्तावेज समय रहते तैयार रखें। कुल मिलाकर, यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार मौका है जो सरकारी सेवा में शामिल होकर एक सुरक्षित और स्थिर करियर बनाना चाहते हैं।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव