Assistant Executive Vacancy : देश की प्रमुख ऊर्जा कंपनी NTPC Limited ने युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका दिया है। कंपनी ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 250 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
सरकारी और प्रतिष्ठित कंपनी में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी NTPC की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech डिग्री होना जरूरी है। साथ ही न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक होने चाहिए। भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क सामान्य, EWS और OBC वर्ग के लिए 500 रुपये रखा गया है, जबकि SC, ST, PwBD, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें : UPSSSC ASO/ARO Recruitment 2026: 929 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹55,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी की नीतियों के अनुसार आवास भत्ता, मेडिकल सुविधा और अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। अंतिम रूप से आवेदन की कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।