पुरुष से हाथ मिलते हुए महिला (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

NCERT Recruitment 2025: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का चांस, नॉन टीचिंग पदों पर निकली बंपर भर्ती

NCERT Recruitment 2025: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। ग्रेजुएट्स के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है।

प्रीति शर्मा

NCERT Non-Teaching Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने नॉन टीचिंग के लिए कुल 173 पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है। जिसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। नॉन टीचिंग पदों पर आवेदन करने के लिए 17 दिसंबर 2025 से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 8 जनवरी 2025 तय की गई है।

राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए 173 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री धारकों के लिए यह सुनहरा मौका है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इन पदों पर निकली भर्ती

  • लेवल 10 - 12 के लिए 9 पद
  • लेवल 6 -8  के लिए 26 पद
  • लेवल 2-5 के लिए 138 पद

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाना होगा।
  • अब होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और दोबारा लॉगिन करें।
  • अब भर्ती के लिए मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फॉर्म फीस भरें।
  • इसके बाद प्रिंट आउट को अपने पास सुरक्षित रखें।

एनसीईआरटी में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए होगा। नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर, नेल्लोर, नीरे शिलॉन्ग, अहमदाबाद, गुवाहाटी, कोलकाता और बेंगलुरु में होगी।

चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपए से 78800 रुपए तक प्रति माह सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को नियमानुसार अन्य लाभ और भत्ते भी मिलेंगे।

आवेदन करने के लिए योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि