PGCIL में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 31 दिसंबर से पहले करें आवेदन

PGCIL Recruitment 2025: पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। तय तारीख से पहले आवेदन कर सरकारी नौकरी पाने का मौका नहीं जाने दें।
Government Job Opportunity in PGCIL Recruitment
नौकरी के लिए आवेदन करता हुआ युवक (सौ. फ्रीपिक)
Published on: 
Updated on: 

PGCIL Vacancy 2025: सीएस करने के बाद अगर आप सरकारी भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं तो यह सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल पावरग्रिड को कंपनी सेक्रेटरी की पोस्ट के लिए योग्य उम्मीदवारों की जरूरत है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार भर्ती का लाभ लेना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31  दिसंबर 2025 है।

पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भारत सरकार की प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है जिसमें सीएस यानी कंपनी सेक्रेटरी की पोस्ट खाली है। इस भर्ती में रिक्त पदों की संख्या 48 है जिसके लिए आवेदन 10 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं।

आवेदन करने के लिए योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के एसोसिएट मेंबर होना चाहिए। इसके अलावा किसी भी अनिस्टेड/लिस्टेड कंपनी में कंपनी सेक्रेटरी में कम से कम 1 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 29 वर्ष तय की गई है।

आवेदन की आखिरी तारीख के अनुसार आयु की गणना होगी। जो लोग रिजर्व कैटेगरी में आते हैं उनके लिए आवेदन की अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद करियर सेक्शन में जॉब ऑपरट्यूनिटी वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Engagement Of Experienced Company Secretary Professional On Fixed Tenure Basis 2025 की लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद दोबारा वेबसाइट पर लॉगिन करें और फॉर्म भरें।
  • सभी जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन फीस का भुगतान करें और फाइनल फॉर्म सबमिट करके इसकी एक प्रति सुरक्षित रख लें।

कितना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अगर आप एससी, एसटी, पीडलब्ल्यूबीडी, एक्स सर्विसमैन उम्मीदवार हैं तो आवेदन की फीस शून्य होगी। बिना फीस के ये उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पावरग्रिड की इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com