Rajasthan Board Exam: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

Rajasthan Board Exam 2026: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र यहां पूरा टाइम टेबल देखकर अपनी परीक्षा की तैयारी को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं।
Rajasthan Board Class 10th and 12th Exam Date Sheet
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

RBSE 10th 12th Date Sheet 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस बात की जानकारी बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने साझा की और कहा कि क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा आयोजन को लेकर बोर्ड ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।

राजस्थान में बोर्ड की परीक्षा में करीब 19.86 लाख छात्र शामिल होंगे। इसके लिए 6193 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के साथ परीक्षाएं आयोजित कराने का इंतजाम कराया जा रहा है। जहां 10वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 28 फरवरी तक होगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 11 मार्च तक होगी।

परीक्षा केंद्र

बोर्ड सचिव के अनुसार इन परीक्षा के दौरान करीब 6 अवकाश रहेंगे जिसमें चार रविवार और दो अवकाश होली और धुलण्डी के होंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए 19 लाख 86 हजार 422 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। जिसमें सेकेंडरी के 10 लाख 68 हजार 610, सीनियर सेकेंडरी के 9 लाख 5 हजार 872 परीक्षार्थी शामिल हैं। इनके लिए कुल 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

कैसे डाउनलोड करें एग्जाम डेट शीट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर न्यूज अपडेट सेक्शन में टाइम टेबल मेन एग्जाम 2026 की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पीडीएफ फाइल में दोनों कक्षाओं के टाइम टेबल को अपनी कक्षा के अनुसार डाउनलोड करें।

RBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का कार्यक्रम

  • 12 फरवरी (गुरुवार): अंग्रेजी
  • 14 फरवरी (शनिवार): व्यावसायिक विषय
  • 17 फरवरी (मंगलवार): सामाजिक विज्ञान
  • 19 फरवरी (गुरुवार): हिंदी
  • 21 फरवरी (शनिवार): विज्ञान
  • 24 फरवरी (मंगलवार): गणित
  • 26 फरवरी (गुरुवार): संस्कृत (पेपर 1)
  • 27 फरवरी (शुक्रवार): तीसरी भाषा
  • 28 फरवरी (शनिवार): संस्कृत (पेपर II)

RBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का कार्यक्रम

  • 12 फरवरी: मनोविज्ञान
  • 13 फरवरी: अंग्रेजी (अनिवार्य)
  • 14 फरवरी: लोक प्रशासन
  • 16 फरवरी: भूगोल/लेखा/भौतिकी
  • 17 फरवरी: कंप्यूटर विज्ञान
  • 18 फरवरी: संस्कृत साहित्य
  • 19 फरवरी: पर्यावरण विज्ञान
  • 20 फरवरी: हिंदी (अनिवार्य)
  • 21 फरवरी: दर्शनशास्त्र/सामान्य विज्ञान
  • 23 फरवरी: राजनीति विज्ञान/कृषि विज्ञान
  • 24 फरवरी: चित्रकला
  • 25 फरवरी: गणित
  • 26 फरवरी: अंग्रेजी साहित्य
  • 27 फरवरी: वेद और दर्शनशास्त्र
  • 28 फरवरी: अर्थशास्त्र/जीव विज्ञान
  • 4 मार्च: इतिहास/रसायन विज्ञान
  • मार्च 5: संगीत/नृत्य
  • 6 मार्च: व्यावसायिक विषय
  • 7 मार्च: समाजशास्त्र
  • 9 मार्च: गृह विज्ञान
  • 10 मार्च: साहित्य विषय
  • 11 मार्च: शारीरिक शिक्षा
Navbharat Live
navbharatlive.com