सीएम नायब सिंह सैनी  
करियर

नायब सिंह सैनी ने फिर से दोहराया अपना वादा, शपथ से पहले जारी होगा 25 हजार युवाओं का भर्ती परिणाम

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान निवर्तमान मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने कहा था कि वो भर्ती का परिणाम पहले जारी करेंगे उसके बाद शपथ लेंगे। नयी सरकार के 15 अक्टूबर को शपथ लेने की संभावना है।

उज्जवल सिन्हा

हरियाणा: हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान निवर्तमान मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने कहा था कि वो भर्ती का परिणाम पहले जारी करेंगे उसके बाद शपथ लेंगे। नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि 25,000 पदों के लिए भर्ती परीक्षओं के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे।

उन्होंने फिर कहा कि नयी सरकार के गठन से पहले ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने हरियाणा में भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता सौंपने के लिए राज्य के लोगों का आभार भी व्यक्त किया। सैनी कुरुक्षेत्र जिले के पिपली, लाडवा और बबैन अनाज मंडियों का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए बताया यह बात फिर कही।

उन्होंने हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों में लाडवा सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने घोषणा की कि चुनाव से पहले भाजपा द्वारा किए गए वादे के तहत नयी सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही लगभग 25,000 पदों के लिए परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। उनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा, उपायुक्त राजेश जोगपाल और पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला भी थे। नयी सरकार के 15 अक्टूबर को शपथ लेने की संभावना है।

15 अक्टूबर को शपथ समारोह

15 अक्टूबर को हरियाणा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। यह कार्यक्रम पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी भाग लेंगे।

ये नेता बन सकते हैं मंत्री

15 अक्टूबर को सीएम नायब सिंह सैनी के अलावा 12 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हरियाणा की नई सरकार में अनिल विज, कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, अरविंद शर्मा, कृष्ण मिड्डा, महिपाल ढांडा, मूलचंद शर्मा, लक्ष्मण यादव, राव नरबीर, सुनील सांगवान, बिपुल गोयल, तेजपाल तंवर को मंत्री बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु का गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी