जॉब (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
करियर

NABARD में इन पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 10वीं पास भी कर सकते है अप्लाई, जानें कैसे होगा आवेदन

Nabard Jobs 2024: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है और दसवीं पास है तो ये मौका आपके लिए है। हाल ही में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए आवेदन जल्द ही शुरू होने वाला है तो जल्द ही इसकी डेट नोट कर लीजिए।

प्रिया जैस

नवभारत डेस्क: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है और दसवीं पास है तो ये मौका आपके लिए है। हाल ही में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने ग्रुप-सी ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती अभियान शुरू किया है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 108 पद भरे जाएंगे। इस पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 अक्टूबर 2024 से इसके लिए आवेदन कर सकते है। इस पद पर आवेदन करने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर जाना होगा। इस पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख ठीक 19 दिन बाद 21 अक्टूबर 2024 तक रखी गई है।

इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने ग्रुप-सी ऑफिस अटेंडेंट के पद के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। सरकारी नौकरी करने इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

पद के लिए आयु सीमा

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने ग्रुप-सी ऑफिस अटेंडेंट के पद के लिए उम्मीवारों की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित कैटेगरी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने ग्रुप-सी ऑफिस अटेंडेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर होना जरूरी है।

आवेदन के लिए देना होगा शुल्क

NABARD के ऑफिस अटेंडेंट पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा। कैटेगरी के हिसाब से उम्मीदवार को अलग-अलग शुल्क देना होगा। इस पद के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अलावा आरक्षित कैटेगरी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 50 रुपये शुल्क देना होगा।

कैसे करें अप्लाई

  1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NABARD की ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जाएं।
  2. होमपेज पर इस पद के लिए भर्ती लिंक पर NABARD Office Attendant Recruitment 2024 क्लिक करें।
  3. यहां मोबाइल नं औप पासवर्ड डालकर रजिस्टर करें।
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को सही से भरिए।
  5. फॉर्म भरने के बाद मांगे गए दस्तावेजों को सही से स्कैन करके अपलोड करें।
  6. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सब्मिट करें।
  7. इसके बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत