नैनीताल बैंक भर्ती 2025 (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

नैनीताल बैंक में निकली ढेरों वैकेंसी, हाथ से न जानें दे ये मौका, ऐसे करें आवेदन

Nainital Bank recruitment 2025: नैनीताल बैंक में नौकरी करने का सुनहरा अवसर आया है जहां कई पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

प्रीति शर्मा

Nainital Bank Jobs: बैंक में जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है जहां पर वह कई पदों पर आवेदन कर सकते हैं। दरअसल नैनीताल बैंक द्वारा बंपर भर्ती का ऐलान किया गया है जिसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नैनीताल बैंक में कस्टमर सर्विस एसोसिएट, प्रोबेशनरी ऑफिसर, रिस्क ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली है।

नैनीताल बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों पर आवेदन कर  सकते हैं। इस भर्ती में कुल 185 पदों पर नियुक्ति होगी। जिसके लिए आवेदन 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2026 है। जो उम्मीदवार परीक्षा में टॉप करेंगे उन्हें नैनीताल बैंक के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन

उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर होगा। जिसमें कुल 200 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से प्रश्न होंगे। परीक्षा के लिए आपको 145 मिनट का समय दिया जाएगा। अगर आप गलत उत्तर देते हैं तो इसके मार्क कट जाएंगे क्योंकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग रखी गई है। इस लिखित परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि परीक्षा 18 जनवरी 2026 को होनी है।

भर्ती के लिए योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। वहीं कुछ पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता भी तय की गई है। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी आप नोटिफिकेशन से ले सकते हैं। जहां पर आपको हर पद के लिए योग्यता की जानकारी आसानी से मिल जाएगा।

कैसे करें आवेदन

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए आवदेन शुल्क 1000 रुपए तय किया गया है। फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन अप्लाई सेक्शन में जाएं और मांगी गई जानकारी को दर्द करें। इसके बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें। फॉर्म भरने के बाद इसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रख लें।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट