एमपी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
करियर

मध्य प्रदेश में पैरामेडिकल स्टाफ के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

MPESB Paramedical Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में पैरामेडिकल कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जिसमें योग्य उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

प्रीति शर्मा

MPESB Paramedical Staff Recruitment 2025: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है। मध्य प्रदेश में पैरामेडिकल स्टाफ के 752 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर चयन योग्यता अनुसार किया जाएगा जिसमें फिजियोथेरेपिस्ट, काउंसलर, फार्मासिस्ट ग्रेड 2, ओफ्थल्मिक असिस्टेंट और ओटी तकनीशियन पद शामिल है। अगर आप मेडिकल फील्ड से हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल में पैरामेडिकल संवर्ग के विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पैरामेडिकल में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो 11 अगस्त 2025 से पहले आवेदन जरूर करें। राज्य सरकार ने फिजियोथेरेपिस्ट के 41, काउंसलर के 10, फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के 313, नेत्र सहायक के 100, ओटी टेक्नीशियन के 288 पदों पर भर्ती निकाली है। विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए योग्यता पदों के अनुसार तय की गई है।

विभिन्न पद के लिए योग्यता

अगर आप फिजियोथेरेपिस्ट में आवेदन करना चाहते हैं, तो बीपीटी की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही एमपी सीओ मेडिकल साइंस में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। काउंसलर के पद के लिए सोशल वर्कर एमएसडब्ल्यू/पीजी डिप्लोमा काउंसलिंग और फैसिलिटी थेरेपी में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए।

फार्मासिस्ट ग्रेड 2 पद के लिए अभ्यर्थी के पास 12वीं में पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) विषयों के साथ फार्मेसी डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही मध्य प्रदेश फार्मेसी में पंजीकरण भी अनिवार्य है। इसके अलावा ओटीटी तकनीशियन के पद के लिए ओटी टेक्नीशियन का डिप्लोमा होना चाहिए।

मध्य प्रदेश पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2025 की परीक्षा में 100 अंक का प्रश्न पत्र होगा। जिसमें सामान्य ज्ञान सामान्य हिंदी, जनरल इंग्लिश, मैथमेटिक्स, सामान्य विज्ञान, सामान्य कौशल और तकनीकी व्यापार आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए आपको दो घंटे का समय दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण द्वारा पूरी होगी।

कैसे करें आवेदन

  • भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • ऑनलाइन आवेदन की लिंक पर जाकर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और शैक्षिक योग्यता से जुड़ी जानकारी भरें।
  • अब साइज के अनुसार डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद एक प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया