Jharkhand Teacher Recruitment 2025: झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्पेशल टीचर के 3400 से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
झारखंड में इस भर्ती के तहत कक्षा 1 से 8 तक के लिए विशेष शिक्षा सहायक आचार्य की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3451 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसमें सबसे ज्यादा पद इंटर प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य के लिए है जिसकी संख्या 2399 है। वहीं कक्षा 6 से 8 के लिए स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य के पद भी निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार तय तारीख पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।यह भी पढ़ें:- बिहार में जूनियर इंजीनियर के 2809 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी
झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है जहां पर शिक्षक के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भर लें ताकि कोई समस्या न आए। साथ ही निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान भी जरूरी है। इसके बिना आवेनद स्वीकार नहीं किया जाएगा।