JNU MBA Admission Open : अगर आप देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से MBA करने का सपना देख रहे हैं, तो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी JNU ने आपके लिए शानदार अवसर दिया है। JNU ने MBA 2026-28 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कोर्स अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप के तहत संचालित किया जाता है।
पिछले कुछ वर्षों में यह प्रोग्राम छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है। इसकी वजह आधुनिक मैनेजमेंट शिक्षा, इंडस्ट्री ओरिएंटेड पढ़ाई और बेहतर करियर अवसर माने जाते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JNU का MBA प्रोग्राम सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है। यहां छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्री विजिट, बिजनेस केस स्टडी, वर्कशॉप, सेमिनार और एक्सपर्ट लेक्चर जैसे अवसर दिए जाते हैं। इससे छात्रों को कॉर्पोरेट दुनिया की अच्छी समझ मिलती है।
इस कोर्स की शुरुआत साल 2019 में हुई थी और अब तक कई बैच पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। यहां से पढ़े कई छात्र बड़ी कंपनियों और प्रतिष्ठित संस्थानों में नौकरी कर रहे हैं। विश्वविद्यालय लगातार अपने मैनेजमेंट कोर्स को आधुनिक जरूरतों के हिसाब से बेहतर बनाने पर काम कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : US Student Visa Rules: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों पर सख्ती, 4 साल बाद बढ़ेगी मुश्किल
MBA 2026-28 बैच के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 तय की गई है। आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, जबकि SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत अंक मांगे गए हैं।
CAT 2025 का वैध स्कोर अनिवार्य है, जबकि विदेशी छात्रों के लिए GMAT स्कोर मान्य होगा। चयन प्रक्रिया में CAT स्कोर को 70 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू होगा। आवेदन शुल्क सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए 2000 रुपये तथा SC, ST और PwD वर्ग के लिए 1000 रुपये रखा गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।