इंडियन आर्मी भर्ती  सोर्स- IANS
करियर

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका

Indian Army Vacancy: इंडियन आर्मी ने NCC स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत 70 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे तक तक आवेदन कर सकते हैं।

करुणा नंद शाहवाल

Army NCC Recruitment: भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। इंडियन आर्मी ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम-125वें कोर्स के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन (नॉन-टेक) के 70 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें 63 पद जनरल कैटेगरी और 7 पद युद्ध में हताहत भारतीय सेना के जवानों के बच्चों के लिए आरक्षित हैं।

आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 19 से 25 वर्ष निर्धारित है। चयन शॉर्टलिस्टिंग, SSB इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और मेरिट के आधार पर होगा।

इंडियन आर्मी में 70 पदों पर भर्ती का मौका

भारतीय सेना की ओर से जारी 70 रिक्तियों में 63 जनरल कैटेगरी के लिए और 7 केवल भारतीय सेना के युद्ध में हताहत हुए लोगों के बच्चों के लिए हैं। इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई के दोपहर 3 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक की गई है।

ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, उन्हें भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के दोपहर 3 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा करने की सलाह दी जाती है।

19 से 25 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

ट्रेनिंग में ₹56,100 स्टाइपेंड, बाद में लेफ्टिनेंट पद

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, चिकित्सा परीक्षण और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि अप्रैल 2027 से 49 हफ्ते की होगी।

ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को 56,100 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। वहीं, ट्रेनिंग के बाद चयनित कैंडिडेट्स की रैंक लेफ्टिनेंट की होगी और सीटीसी लगभग 17 से 18 लाख रुपए प्रति वर्ष के बीच सालाना होगा। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदकों के लिए जरूरी सुचना

आवेदकों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद