पुलिस परेड करते हुए (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

फॉर्म नहीं भरा तो पछताएंगे! गुजरात पुलिस भर्ती के 13591 पद पर आवेदन की लास्ट डेट बेहद करीब

Gujarat Police Recruitment 2025: गुजरात पुलिस भर्ती के तहत 13591 पदों पर बंपर नियुक्तियां की जा रही हैं। आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक है ऐसे में पात्र उम्मीदवारों को जल्द फॉर्म भरें ताकि यह मौका न छूटे।

प्रीति शर्मा

Gujarat Police Bharti 2025: गुजरात पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है। गुजरात पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से पीएसआई और कांस्टेबल कैडर के लिए निकली भर्ती की आखिरी तारीख नजदीक है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 23 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

गुजरात पुलिस भर्ती 2025 के अंतर्गत कुल 13591 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में पुलिस सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, जेल सिपाही और जेलर ग्रुप 2 जैसे पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया का पीएसआई कैडर और लोक रक्षक कैडर के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। जिससे उम्मीदवारों को सही जानकारी मिल सके।

पीएसआई कैडर में भर्तियां

पीएसआई कैडर के तहत कुल 858 पद भरे जाएंगे। जिसमें अन आर्म्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर के 659 पद, आर्म्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर के 129 पद और जेलर ग्रुप 2 के 70 पद शामिल है। इन सभी पदों के लिए उम्मीदवार को ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है।

कांस्टेबल कैडर में भर्तियां

इसके अलावा कांस्टेबल और जेल सिपाही कैडर के तहत सबसे ज्यादा भर्ती 12733 पदों पर होगी। इसमें अन आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल के 6942 पद, आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल के 2458 पद, आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल के 3002 पद, जेल सिपाही पुरुष के 300 पद और जेल सिपाही महिला के लिए 31 पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं पास सर्टिफिकेट होना चाहिए।

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग अलग है कांस्टेबल पदों के लिए 33 वर्ष और PSI पदों के लिए 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

उम्मदीरवारों की चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के बाद लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर ओटीआर क्रेडेंशियल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अब लॉगिन करने के बाद फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और आवेदन की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO