दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

DSSSB में 1979 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं से लेकर पोस्टग्रेजुएट तक के लिए मौका, सैलरी 1.42 लाख तक

DSSSB Recruitment 2026 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 1979 ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी।

हितेश तिवारी

DSSSB Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) ने ग्रुप B और ग्रुप C के कुल 1979 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा। भर्ती के तहत फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, शिक्षा निदेशालय, दिल्ली अभिलेखागार, आईटी विभाग, श्रम विभाग और New Delhi Municipal Council (NDMC) समेत कई विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।

DSSSB ने विभिन्न विभागों में 1979 पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, आईटी असिस्टेंट, टीजीटी कंप्यूटर साइंस, स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी), डोमेस्टिक साइंस टीचर, फिटर ग्रेड-II, लिफ्ट ऑपरेटर और इलेक्ट्रिकल ओवरसीयर/सब-इंस्पेक्टर सहित कई पदों पर भर्ती होगी। सबसे अधिक 675 पद टीजीटी कंप्यूटर साइंस और 450 पद स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) के लिए निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये रखा गया है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए मास्टर डिग्री आवश्यक है, जबकि तकनीकी पदों के लिए आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री मांगी गई है।

उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन मिलेगा

आयु सीमा पद के अनुसार 18 से 37 वर्ष तक निर्धारित की गई है और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन दिया जाएगा। पद के अनुसार वेतनमान लेवल-2 से लेकर लेवल-7 तक होगा।

शुरुआती वेतन लगभग 19,900 रुपये प्रतिमाह से शुरू होकर 1.42 लाख रुपये प्रतिमाह तक जा सकता है। DSSSB ने फिलहाल परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से जुड़े सभी अपडेट और परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो