डीआरडीओ (सौ.सोशल मीडिया) 
करियर

DRDO Internship 2026: इंजीनियरिंग छात्रों की खुली किस्मत! डीआरडीओ में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका

DRDO: इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस इंटर्नशिप के तहत स्टाइपेंड के साथ इंटर्नशिप का मौका दिया जा रहा है जिससे रिसर्च और डिफेंस सेक्टर में काम करने का प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा।

प्रीति शर्मा

DRDO Paid Internship 2026: अगर आप डिफेंस और टेक्नोलॉजी और रिसर्च में रुचि रखते हैं तो रक्षा मंत्रालय के अधीन डीआरडीओ के साथ जुड़ने का सुनहरा मौका है। दिल्ली स्थित SSPL ने विभिन्न विषयों के छात्रों से पेड़ इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2026 है।

देश की सुरक्षा और तकनीक को मजबूर करने वाले संस्थान रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने युवाओं के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। दिल्ली की प्रतिष्ठित सॉलिड स्टेट फिजिक्स प्रयोगशाला ने 52 पदों पर इंटर्नशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह मौका उन छात्रों के लिए अच्छा है जो थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल रिसर्च का अनुभव लेना चाहते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

यह इंटर्नशिप मुख्य रूप से साइंस और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के छात्रों के लिए है। अगर आपके पास वर्तमान में BE/BTech या MSc/MTech तो आप आवेदन के योग्य हैं। इसके अलावा इस इंटर्नशिप में फिजिक्स, केमिस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मटेरियल साइंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, लेजर ऑप्टिक्स, सेमीकंडक्टर डिवाइस, IT और कंप्यूटर साइंस (CSE) के छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

इंटर्नशिप की अवधि

इस प्रोग्राम के तहत कुल 52 इंटर्न्स का चयन किया जाएगा। इंटर्नशिप की अवधि कम से कम 4 हफ्ते और अधिकतम 6 महीने तक होगी। पूरी इंटर्नशिप सफलतापूर्वक करने वाले छात्रों को कुल 30000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। जिसके लिए आधिकारिक फॉर्म भरना होगा। जिसके बाद इसे अपलोड करें और अंतिम तारीख से पहले जमा करें।

फॉर्म लिंक

आवेदन करने के लिए आधिकारिक गूगल फॉर्म लिंक (https://forms.gle/yMLPLTtWz4Jid6Da8) पर जाएं।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन के साथ आपको अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी का रिकमेंडेशन लेटर (Recommendation Letter) अपलोड करना अनिवार्य है।

अंतिम तिथि

इस इंटर्नशिप के लिए छात्र अंतिम समय से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 14 जनवरी 2026 है।

डीआरडीओ जैसे संस्थान में इंटर्नशिप न केवल आपके सीवी को मजबूत करेगी बल्कि यह भविष्य में रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगी।

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?

PM मोदी ने सचिवों को दी नई कार्यशैली की सीख, डेटा, AI और समन्वय को बताया भविष्य की कुंजी

अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! इमरान मसूद के परिवार में सेंधमारी, दामाद शायान मसूद की SP में धमाकेदार एंट्री

चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीब बयान, कहा- आजकल मिठाई कौन खाता है?

Explainer: 11% आबादी, 100 से ज्यादा सीटों पर असर; यूपी में ब्राह्मणों को साधने में क्यों जुटे बुआ और बबुआ?