दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

DPCC Recruitment 2026: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति में 17 पदों पर भर्ती, 1.48 लाख तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन

DPCC Vacancy : दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के तहत 17 इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती होगी। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और ऑफलाइन आवेदन की पूरी जानकारी।

हितेश तिवारी

DPCC Jobs : दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने ग्रुप ‘A’ के इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के जरिए वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर, पर्यावरण इंजीनियर और सहायक पर्यावरण इंजीनियर के कुल 17 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-10 से लेवल-12 तक का वेतन दिया जाएगा।

इनमें वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर के 4, पर्यावरण इंजीनियर के 2 और सहायक पर्यावरण इंजीनियर के 11 पद शामिल हैं। वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर के लिए लेवल-12, पर्यावरण इंजीनियर के लिए लेवल-11 और सहायक पर्यावरण इंजीनियर के लिए लेवल-10 का वेतन स्तर निर्धारित किया गया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

DPCC ने 17 इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती निकाली

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर पद के लिए मास्टर डिग्री के साथ 10 साल का अनुभव जरूरी है। पर्यावरण इंजीनियर पद के लिए स्नातक के साथ 8 साल या मास्टर डिग्री के साथ 6 साल का अनुभव मांगा गया है। वहीं सहायक पर्यावरण इंजीनियर के लिए स्नातक के साथ 2 साल का अनुभव या मास्टर डिग्री जरूरी है।

अधिकतम आयु सीमा क्रमश: 50, 40 और 35 वर्ष है। उम्मीदवारों के पास सिविल, पर्यावरण, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग समेत अधिसूचना में बताए गए संबंधित विषयों में डिग्री होनी चाहिए। AEE के 11 पदों में ज्यादातर पद दिल्ली के OBC-NCL उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

लेवल-10 से लेवल-12 तक का मिलेगा वेतन

उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर होगा। इसमें शैक्षणिक प्रदर्शन के 10, उच्च योग्यता के 10, अनुभव के 25, UPSC/इंजीनियरिंग सेवा चयन के 20, GATE रैंक के 20 और इंटरव्यू के 15 अंक शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है। उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म भरकर रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट या स्वयं जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

रोजगार समाचार में अधिसूचना प्रकाशित होने की तारीख से 21 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। आवेदन इस पते पर भेजना होगा: प्रशासनिक अधिकारी, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, तीसरी मंजिल, ब्लॉक-I, DMRC IT Park Building, शास्त्री पार्क, दिल्ली-110053। उम्मीदवारों को आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और GATE स्कोरकार्ड समेत जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां भी जमा करनी होंगी।

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR से UP-बिहार तक बदलेगा मौसम, 16 अक्टूबर को बारिश और आंधी का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट

MSEDCL ने राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में जीते 7 पुरस्कार, फ्यूचरिस्टिक डिस्कॉम श्रेणी में भी मिला पहला स्थान

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट