UP पुलिस दरोगा परीक्षा में पंडित शब्द पर मचा बवाल (Image- Social Media) 
करियर

UP पुलिस दरोगा परीक्षा में पंडित शब्द पर मचा बवाल, कौन तैयार करता है इसके सवाल? जानें पूरा प्रॉसेस

Controversy Pandit Word: UP SI परीक्षा का आज दूसरा दिन है.ये परीक्षा 14 मार्च से शुरू हुई है, जो कि 15 मार्च तक चलेगी। कुल दो पालियों में ये परीक्षा करवाई जा रही है।

अर्पित शुक्ला

UP POlice Paper Conytroversy: उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जा रही है और प्रतिदिन दो पालियों में हो रही है। इस बीच 14 मार्च की परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

प्रश्न में “अवसरवादी” के पर्यायवाची शब्द के विकल्पों में “पंडित” दिया गया था, जिस पर अब आपत्ति जताई जा रही है। इसके बाद यह सवाल उठने लगा है कि आखिर प्रश्नपत्र किसने तैयार किया था।

कौन बनाता है पेपर?

दरअसल, इस भर्ती परीक्षा का आयोजन UP पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से किया जाता है, इसलिए प्रश्नपत्र से जुड़ी जिम्मेदारी भी बोर्ड की ही मानी जा रही है। आमतौर पर किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार करने की एक तय प्रक्रिया होती है। इसके तहत बोर्ड विभिन्न विषयों जैसे हिंदी, गणित और सामान्य ज्ञान के लिए विशेषज्ञों और प्रोफेसरों की एक समिति बनाता है। यह पैनल प्रश्नों का चयन करता है और उनके विकल्प तैयार करता है।

‘मॉडरेशन कमेटी’ करती है समीक्षा

इसके बाद प्रश्नपत्र को छपाई से पहले एक ‘मॉडरेशन कमेटी’ के पास भेजा जाता है, जो सभी सवालों की समीक्षा करती है ताकि किसी तरह की गलती या विवादित सामग्री न रहे। लेकिन इस मामले में यह प्रक्रिया होने के बावजूद सवाल को लेकर चूक सामने आई है। समीक्षा पूरी होने के बाद ही प्रश्नपत्र को अंतिम रूप देकर छपाई के लिए भेजा जाता है।

दो पाली में हो रही परीक्षा

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस बोर्ड के अनुसार यह भर्ती परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं और उन्हें समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

परीक्षा को लेकर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है और प्रशासन के साथ पुलिस बल को भी तैनात किया गया है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी