करियर टिप्स (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

Career में सफलता के लिए बदलें ये पुरानी आदत, 2026 में छाने के लिए अपनाएं ये नया फॉर्मूला

Career Success Tips: करियर में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ मेहनत नहीं, सही आदतें भी जरूरी हैं। कुछ पुरानी आदतें आपकी ग्रोथ रोक सकती हैं। समय रहते इन्हें बदलना 2026 में बड़ी सफलता की कुंजी बन सकता है।

प्रीति शर्मा

Career Growth Strategy: पिछले दो सालों में जॉब मार्केट में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं। छटनी के डर और रुकी हुई पदोन्नति के बीच कई प्रोफेशनल्स का करियर स्थिर हो गया है। लेकिन साल 2026 एक नया अवसर लेकर आया है। अब सिर्फ कड़ी मेहनत ही नहीं बल्कि स्मार्ट मूव्स और इम्पैक्ट सिग्नलिंग सफलता की असली कुंजी होगी।

साल 2025 जॉब मार्केट के लिए किसी स्ट्रेस टेस्ट से कम नहीं रहा। हायरिंग की सुस्त रफ्तार और इंक्रीमेंट पर लगी रोक ने कई लोगों को निराश किया। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि जो लोग इस अनिश्चितता के दौर में भी सक्रिय रहे वे 2026 में बाजी मार लेंगे। करियर एक्सपर्ट देवाशीष चक्रवर्ती के अनुसार आने वाले साल में सफलता के लिए आपको अपनी रणनीति बदलनी होगी।

कम्युनिकेट करना

आज के हाइब्रिड वर्क कल्चर में मैनेजर्स के पास बड़ी टीमें हैं। ऐसे में आपकी कड़ी मेहनत तब तक बेकार है जब तक वह मैनेजर की नजर में न आए। 2026 में केवल काम करना काफी नहीं होगा बल्कि अपने काम के प्रभाव को प्रभावी ढंग से कम्युनिकेट करना एक अनिवार्य करियर स्किल बन जाएगा।

AI का नौकरियों पर प्रभाव

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से नौकरी जाने का डर अब पुराना हो चुका है। 2026 में फायदा उन लोगों को होगा जो एआई टूल्स का इस्तेमाल अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए करेंगे। कोडिंग, राइटिंग या डेटा एनालिसिस को लोगों ने अपने वर्क फ्लो में शामिल करने वाले लोग दूसरों से आगे निकल रहे हैं।

सिर्फ सर्टिफिकेट इकट्ठा करने से आपका रिज्यूम मजबूत नहीं होगा। 2026 में कुछ चुनिंदा स्किल्स पर ध्यान देने ले आपको मौजूदा या भविष्य के रोल के लिए प्रासंगिक हो। स्किल्स नौकरी पाने के लिए होते हैं सिर्फ रिज्यूमे सजाने के लिए नहीं है।

अपने करियर को फिर से ट्रैक पर लाने के लिए एकाग्रता, महत्वपूर्णता, संवाद, संपर्क और आकस्मिकता बहुत जरूरी है।  आने वाले साल में धैर्य और भावनात्मक स्थिरता का साल होगा। भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाली देरी से घबराएं नहीं बल्कि उस समय का उपयोग खुद को पोजीशन करने में करें।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी

भारत-जर्मनी के 75 साल के रिश्तों का जश्न, जैज और कर्नाटक संगीत से सजेगी महफिल