चांदी की कीमतों में भारी उछाल (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

सोना नहीं चांदी ढा रहा है कहर, पहली बार 2.71 लाख के पार पहुंचा सिल्वर, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: मंगलवार को चांदी ने नया रिकॉर्ड तोड़ा, 1 किलो 2,71,199 रुपये तक पहुंचा। तेजी मजबूत, तकनीकी समर्थन 2,44,170–2,48,810 रुपये, रेजिस्टेंस 2,59,470 रुपये।

अक्षय साहू

Gold-Silver Rate Today 13 Jan: चांदी की कीमतों ने हाल ही में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है और विशेषज्ञ अब इसके और बढ़ने की संभावना जता रहे हैं। पहले यह अनुमान लगाया गया था कि साल 2026 में चांदी का भाव 2,00,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकता है, लेकिन अब विशेषज्ञ मानते हैं कि यह 3,00,000 रुपये प्रति किलो तक भी जा सकती है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी ने नया उच्च स्तर छुआ, लेकिन  दिन के अंत में हल्की गिरावट के साथ 2,68,153 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

वहीं, मंगलवार सुबह 10 बजे के आसपास चांदी ने फिर से सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस समय 1 किलो चांदी का भाव 2,71,199 रुपये तक पहुंच गया। इस दौरान चांदी ने 2,68,497 रुपये का न्यूनतम और 2,72,202 रुपये का उच्चतम स्तर रजिस्टर किया। इसी दिन सुबह 10 बजे चांदी का भाव 2,70,000 रुपये के पार चला गया, जिसमें 2,000 रुपये प्रति किलो से अधिक की तेजी देखने को मिली। सोने में भी बढ़त दर्ज हुई, लेकिन यह चांदी की तुलना में काफी कम थी, जहां 10 ग्राम सोने में लगभग 100 रुपये की वृद्धि हुई।

1.50 लाख के पार जा सकता है गोल्ड

गोल्ड और सिल्वर दोनों ही धातुएं बड़ी उछाल की क्षमता रखती हैं। पिछले साल इनकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी रही। ऐसे में सोने की कीमत भाव 1,50,000 रुपये और सिल्वर के 3,00,000 रुपये प्रति किलो के स्तर तक पहुंचने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का भाव 85 डॉलर प्रति औंस और सोने का 4,596.7 डॉलर प्रति औंस पर है। दोनों धातुएं अपने पुराने अनुमान से तेज रफ्तार से बढ़ रही हैं।

क्या है चांदी को लेकर विशेषज्ञों की राय?

मेहता इक्विटीज के कमोडिटीज उपाध्यक्ष राहुल कलांत्री के अनुसार, चांदी की बढ़ती कीमतों को वैश्विक स्तर पर बढ़ते जोखिम से मजबूती मिल रही है। उनका कहना है कि चांदी का तकनीकी समर्थन 2,48,810 रुपये और 2,44,170 रुपये के आसपास है, जबकि इसका रेजिस्टेंस 2,59,470 रुपये पर स्थित है।

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने बताया कि चांदी में गिरावट और फिर तेजी यह दर्शाती है कि डिमांड अभी भी मजबूत बनी हुई है। यदि कीमत 2,65,000 रुपये से ऊपर बनी रहती है, तो इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है। 2,70,000 रुपये तक पहुंचने पर सिल्वर के भाव 3,00,000 रुपये तक जाने की संभावना है। गिरावट के दौरान चांदी का भाव 2,48,000 रुपये से 2,45,000 रुपये तक आ सकता है।  

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन