गोएयर (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

इस साल मिलेगा बंपर दिवाली डिस्काउंट, एयर टिकट हुई सस्ती

तेल की कीमतें कम होने के कारण इसका सीधा लाभ हवाई यात्रियों को भी मिल रहा है। साथ ही कई एविएशन कंपनियों ने अपने पैसेजरों की क्षमता को भी बढ़ा दिया है, जिसका फायदा यात्रियों को हो रहा है। देश के अलग अलग रुट्स पर लगनेवाले एयरफेयर में तकरीबन 25 फीसदी की कमी आयी है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : एविएशन कंपनियां हर साल त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले अपने हवाई यात्रा किराए में बढ़तल किया करती थी। कई बार तो ऐसा होता है, कि हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को इसके लिए दोगुनी कीमत चुकानी पड़ती थी। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है, जिसगके कारण एयर टिकट की कीमतों में कमी आयी है। इसे दिवाली बोनस के तौर पर भी देखा जा रहा है।

दरअसल तेल की कीमतें कम होने के कारण इसका सीधा लाभ हवाई यात्रियों को भी मिल रहा है। साथ ही कई एविएशन कंपनियों ने अपने पैसेजरों की क्षमता को भी बढ़ा दिया है, जिसका फायदा यात्रियों को हो रहा है। देश के अलग अलग रुट्स पर लगनेवाले एयरफेयर में तकरीबन 25 फीसदी की कमी आयी है।

लोकल रूट्स पर घटा हवाई किराया

ट्रेवल पोर्टल इक्सिगो ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि, लोकल रूट्स पर एयर फेयर में 20 से 25 फीसदी की कमी आयी है। ये किराया केवल वनवे फ्लाइट्स के लिए घटी है। आपको बता दें कि ये आंकड़े कंपनी के 1 महीने पहले की बुकिंग के आधार पर तैयार किए गए है। इस रिपोर्ट के आधार पर पता चला है कि सबसे ज्यादा एयरफेयर बेंगलुरु-कोलकाता रूट पर घटा है। पिछले साल इसी सीजन में इन दोनों शहरों के बीच एयरफेयर 10,195 रुपए हुआ करता था, जो कि इस साल घटकर केवल 6,319 रुपए रह गया है। इसके आधार पर पता चला है कि इन दोनों शहरों के बीच फ्लाइट के रेट में पिछले साल के मुकाबले 38 प्रतिशत की कमी आयी है।

बड़े शहरों के बीच का किराया 30 प्रतिशत घटा

आपको जानकारी दें कि चेन्नई से कोलकाता रूट पर एयर फेयर में तकरीबन 36 प्रतिशत की कमी आयी है। पिछले साल जो फ्लाइट टिकट 8,725 रुपये की थी, वो इस साल केवल 5,604 रुपये में मिल रही है। मुंबई से दिल्ली के बीच का भी किराया अब 34 प्रतिशत कर घटा है। पिछले साल इन दोनों शहरों के बीच का एयर फेयर 8,788 रुपये था, जो कि अब 5,762 रुपये तक हो गया है। इतना ही नहीं दिल्ली से उदयपुर के बीच का भी एयरफेयर 11,296 रुपये से घटकर 7,469 रुपये हो गया है। इस रूट के किराए में भी तकरीबन 34 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हैदराबाद-दिल्ली, दिल्ली-श्रीनगर और दिल्ली-कोलकाता के बीच के एयरफेयर में 32 प्रतिशत की कमी आयी है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत