एक दिसंबर 2025 से हो रहे बदलाव। इमेज-एआई 
बिज़नेस

Rules Changes: आज से बदल रहे ये बड़े नियम, जानें कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

1 December 2025 Rules Changes: आज से कई बड़े वित्तीय नियमों में बदलाव हो रहे। सरकारीकर्मियों को यूनिफाइड पेंशन स्कीम में शामिल होने का आखिरी मौका 30 नवंबर था। ऐसे में कई लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

रंजन कुमार

1 December Rules Changes: हर महीने की पहली तारीख नए बदलावों को लेकर आती है। 1 दिसंबर से भी कई नियमों में बदलाव हो रहे। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से लेकर उनकी जेब पर पड़ेगा। एलीपीजी गैस की कीमतों के साथ कई तरह के आर्थिक, बैंकिंग, ट्रांजैक्सेशन और सर्विस से जुड़े नियम बदलेंगे।

दरअसल, तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। बीते महीने एलपीजी गैस की कीमतों में 6.50 रुपये की कटौती की गई थी। इस महीने में भी एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

यूपीएस की बढ़ाई जा चुकी है डेडलाइन

यूनिफाइड पेंशन स्कीम की डेडलाइन 30 सितंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर की गई थी। इस कारण 30 नवंबर तक सरकारी कर्मचारी एनपीएस और यूपीएस में से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते थे। अब डेडलाइन को नहीं बढ़ाई जाती है तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

पेंशनधारियों का लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशन को जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करने का 30 नवंबर आखिरी मौका था। अगर, आज इसकी डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाती है तो आपकी पेंशन रुक सकती है।

टैक्स से जुड़े नियम

अक्तूबर में आपकी टीडीएस की कटौती हुई है तो आपके पास सेक्शन 194-IA, 194-IB, 194M और 194S के तहत स्टेटमेंट जमा करने का आखिरी मौका बीत चुका है। 1 दिसंबर के बाद आप इस काम को नहीं कर सकेंगे। वे टैक्सपेयर्स जिनको सेक्शन 92E अंतर्गत रिपोर्ट को जमा करना था, उनके लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसकी डेडलाइन 30 नवंबर थी।

होने वाले बदलावों से रहें अपडेट

बता दें, कई बार ये बदलाव सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हैं। वहीं, कई बार कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां जोड़ते हैं। इस कारण जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आपको होने वाले बदलावों के बारे में पता होना जरूरी है, ताकि भविष्य में किन्हीं दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज