सोमवार को खुलेगा या बंद रहेगा शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

Share Market: सोमवार को खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार? मुंबई में छुट्टी घोषित कर चुकी है सरकार

Share Market: महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार, 8 सितंबर को मुंबई में पब्लिक हॉलीडे घोषित की है। ऐसे में शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों में काफी कंफ्यूजन है कि सोमवार को बाजार खुलेगा या बंद रहेगा।

मनोज आर्या

Share Market On Monday: महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार, 8 सितंबर, 2025 को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर मुंबई में सार्वजनिक छुट्टी घोषित किया है। चूंकी यह पर्व सोमवार के दिन है, ऐसे में घरेलू शेयर बाजार में कारोबार करने वाले निवेशकों में काफी कंफ्यूजन हैं। उनके बीच इस बात को लेकर चिंता है कि सोमवार को शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा।

इस स्थिति से बचने के निवेशकों और शेयर बाजार के जानकारों को सलाह दी जाती है कि वे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की ऑफिशियल वेबसाइट पर हॉलीडे 2025 की लिस्ट चेक करें।

कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

बीएसई और एनएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, सितंबर के महीने में किसी भी तरह की कोई छुट्टी नहीं है। आखिरी छुट्टी गणेश चतुर्थी के मौके पर 27 अगस्त 2025 को था। अब अक्टूबर के महीने में तीन दिन छुट्टी है। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती है। इसके बाद 21 अक्टूबर को दिवावली का त्योहाहै। वहीं, दिवाली बलिप्रतिपदा के कारण 22 अक्टूबर 2025 को शेयर बाजार बंद रहेगा।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बीते गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि मुंबई शहर और उपनगरीय जिले में ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर पब्लिक हॉलीडे पांच सिंतबर के बजाय आठ सितंबर को होगा। दरअसल महाराष्ट्र में छह सितंबर को अनंत चतुर्दशी के तहत सार्वजनिक शोभयात्रा के बाद गणेश मूर्ति विसर्जन तय था, जिसको देखते हुए मुस्लिम समुदाय द्वारा सद्भावना सुनिश्चित किए जाने के मकसद से ईद मिलाद-उन-नबी की कार्यक्रम आठ सितंबर को आयोजित करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, राज्य के अन्य जिलों में पांच सितंबर की छुट्टी में कोई बदलाव नहीं हुई थी।

सोमवार को नहीं होंगे ये काम

शेयर बाजार में ट्रेड करने वाले निवेशक यह जान लें कि आठ सितंबर को सरकारी सिक्योरिटीज, विदेशी मुद्रा और मुद्रा बाजार में कोई लेनदेन और सैटलमेंट नहीं होगा। बीते दिनों भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार ने परक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 की दारा 25 के तहत आठ सितंबर, 2025 को सार्वजनिक छुट्टी घोषित किया है और इसलिए अपने घोषित पांच सितंबर, 2025 को सार्वजनिक छुट्टी रद्द कर लिया गया है। आरबीआई के बयान में कहा गया था कि आठ सिंतबर को देय सभी बकाया ट्रांजैक्शन का सैटलमेंट अगले कार्य दिवस यानी नौ सिंतबर तक स्थगित कर दिया जाएगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?