आज का शेयर बाजार सोर्स-IANS
बिज़नेस

Stock Market Opening: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, निफ्टी 23,200 के पार; FMCG स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी

Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुला। सेंसेक्स 242 अंक और निफ्टी 83 अंक चढ़ा, जबकि FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी दर्ज की गई।

करुणा नंद शाहवाल

Share Market Today: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 242 अंक की बढ़त के साथ 74,246 और निफ्टी 83 अंक चढ़कर 23,201 पर कारोबार करता दिखा। बाजार की तेजी में सबसे बड़ा योगदान FMCG शेयरों का रहा, जबकि पीएसयू बैंक, ऑटो, ऑयल एंड गैस और आईटी सेक्टर में भी खरीदारी देखने को मिली।

हरे निशान में खुला शेयर बाजार

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 95 अंक या 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 60,975 और निफ्टी स्मॉलकैप 5 अंक या 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 19,416 पर था।

सूचकांकों में आईटीसी, एमएंडएम, बीईएल, एसबीआई, एचयूएल, एचसीएल टेक, एसबीआई, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, टाइटन, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस गेनर्स थे। वहीं, एनटीपीसी, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक और इटरनल लूजर्स थे।

अमेरिकी शेयर बाजार में आई गिरावट

ज्यादातर एशियाई बाजार हरे निशान में थे। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। वहीं, हांगकांग और बैंकॉक लाल निशान में थे।

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत

जानकारों ने कहा एशियाई बाजार में बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। जब तक ये दोनों अहम मैक्रो-इकोनॉमिक फैक्टर प्रतिकूल बने रहेंगे, तब तक बाजार में बड़ी रिकवरी की उम्मीद करना सही नहीं होगा।

पिछले 5 दिनों से एफआईआई बाजार में बिकवाली कर रहे हैं और यूएस 10-साल के बॉन्ड यील्ड के 5 प्रतिशत पर होने के कारण, बाजार में आने वाली हर छोटी तेजी पर उनके बिकवाली करने की संभावना है।

Messi Event Case में SIT की कार्रवाई, कोच्चि में रिपोर्टर टीवी के ऑफिस पहुंची पुलिस, तलाशी से मचा हड़कंप

एक नहीं दो निमंत्रण भेजे गए थे, BRICS के लिए बांग्लादेश को निमंत्रण भेजने पर MEA का बयान

UPI MDR Rule: 3000 के पेमेंट पर 12 चार्ज, लेकिन किसे देना होगा? NPCI ने दिए सभी सवालों के जवाब, पढ़ें पूरी खबर

US Tariff on India: भारत समेत 10 देशों पर लग सकता है 100% टैरिफ, आज US हाउस में वोटिंग

UCC पर एनडीए में मतभेद के सुर, जेडीयू ने सभी सांसद-विधायक और एमएलसी की बैठक बुलाई