Stock Market Opening: शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, 23,550 के ऊपर खुला निफ्टी; सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा

Nifty Today: मंगलवार को सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 73,800 के पार पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,200 के ऊपर कारोबार करता दिखा। रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही।
Share market Today
आज का शेयर बाजारसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Share Market Today: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बावजूद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। घरेलू निवेशकों की खरीदारी के दम पर सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी 23,200 के स्तर के ऊपर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रियल्टी, बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली, जबकि आईटी सेक्टर दबाव में रहा।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी

मंगलवार को व्यापक बाजार का प्रदर्शन बेंचमार्क सूचकांकों से भी बेहतर रहा। निफ्टी मिडकैप 100 करीब 1% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 1.07% से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।

इससे साफ संकेत मिला कि बाजार की तेजी सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में भी निवेशकों की मजबूत खरीदारी देखने को मिली।

ट्रेंट और इंडिगो रहे टॉप गेनर्स, IT सेक्टर फिसला

शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 के शेयरों में ट्रेंट, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) और ग्रासिम इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी बैंक में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं निफ्टी आईटी गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया और दिन का सबसे कमजोर सेक्टर रहा।

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत

अमेरिकी बाजारों में रातभर की तेजी के बाद वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। एसएंडपी 500 में 0.30% और नैस्डैक में 0.86% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि शुरुआती कारोबार में डॉव जोंस फ्यूचर्स भी हल्की मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा।

एशियाई बाजारों में भी रही तेजी

एशिया में भी खरीदारी का माहौल देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 1.73% चढ़ा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 5% की जोरदार बढ़त के साथ हालिया गिरावट से उबर गया।

Share market Today
Gold-Silver Rate Today: सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता, चांदी भी टूटी; जानें दिल्ली-मुंबई समेत 10 शहरों के नए रेट

भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर भी नजर

बाजार की नजर भू-राजनीतिक के घटनाक्रम पर भी बनी हुई है। रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने इजरायल पर हमले फिलहाल रोक दिए हैं, लेकिन यह भी चेतावनी दी है कि यदि इजरायल लेबनान में सैन्य अभियान जारी रखता है, तो कार्रवाई दोबारा शुरू की जा सकती है।

FII की लगातार बिकवाली, DII ने बाजार को दिया सहारा

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने कैश मार्केट में लगातार नौवें कारोबारी सत्र में बिकवाली जारी रखी और करीब 5,555 करोड़ के शेयर बेचे। इसके साथ ही इंडेक्स फ्यूचर्स में उनकी लॉन्ग पोजीशन घटकर 7.58% रह गई, जो 9 जनवरी 2026 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

कुल मिलाकर FII ने कैश, इंडेक्स फ्यूचर्स और स्टॉक फ्यूचर्स सेगमेंट में करीब 7,050 करोड़ की शुद्ध बिकवाली की। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने लगातार 15वें सत्र में खरीदारी जारी रखते हुए लगभग 5,165 करोड़ के शेयर खरीदे, जिससे बाजार को मजबूत समर्थन मिला।