(कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

अब पिज्जा खिलाएंगे मशहूर रैपर बादशाह, इस शहर में खुला पहला आउटलेट; प्राइस भी कम

मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह अब क्विक सर्विस रेस्टोरेंट की दुनिया में एंट्री ले चुके हैं। उनके इस कदम से पिज्जा हट और डोमिनोज जैसी बड़ी कंपनियों की की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मनोज आर्या

नई दिल्ली: मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह अब क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) सेक्टर में भी अपना कदम रख दिया है। उन्होंने नई पिज्जा चेन बैडबॉय (Badboy Pizza) की शुरुआत की है। रैपर ने घोस्ट किचन्स इंडिया के साथ मिलकर यह पिज्जा चेन शुरू की है। घोस्ट किचन्स इंडिया, क्लाउड किचन कंपनी है। बैडबॉय पिज्जा ने मुंबई के अंधेरी में अपने पहले आउलेट की लॉन्चिंग की है। बादशाह अगले तीन सालों में देश के प्रमुख महानगरों में 50 आउटलेट शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं। ब्रांड का लक्ष्य सालाना 150 करोड़ रुपये तक का रेवेन्यू डाइन-इन और क्लाउड किचन से करने का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैडबॉय पिज्‍जा की औसत प्राइस ₹400 प्रति व्यक्ति तय गई है। गौरतलब है कि बादशाह इससे पहले फैशन ब्रांड (Badfit), फाइन डाइनिंग, नाइटलाइफ, मीडिया और स्पोर्ट्स इनवेस्टमेंट जैसे क्षेत्रों में भी दांव लगा चुके हैं। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि भारत का QSR मार्केट 2030 तक 139 अरब डॉलर (लगभग ₹11.5 लाख करोड़) तक पहुंच सकता है। ऐसे में बादशाह का यह फैसला समय के अनुसार रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

बाडबॉय पिज्जा के मेनू में 50 तरह का आइटम

बैडबॉय पिज्जा के मेनू में कुल 50 तरह के अलग-अलग पिज्जा को एड किया गया है। इसमें इंटरनेशनल टेस्ट वाले पिज्जा जैसे स्मोकी BBQ (अमेरिकन), मेह-ही-कोह (मेक्सिकन), डायनामाइट शेजवान (इंडो-चाइनीज), कोरियन स्पाइस, चिकन शवरमा, हॉलीवुड सैल्मन (अमेरिकन), ट्रफल कासियो-ए-पेपे (इटैलियन), चिमिचुर्री मेसिडोना (अर्जेंटीना), और बर्मीज खाओ सुए भी शामिल हैं। जो अब भारत में कस्टमर्स के लिए बेहद ही काम कीमतों में उपल्ब्ध होगा।

इसके अलावा भारतीय स्वाद के अनुसार तंदूरी टिक्का, आलू दुमदार और चिकन कीमालाल पिज्‍जा भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। वेजिटेरियन पिज्जा में अनियन सौबीज, बुर्राटा हॉट हनी आदि शामिल हैं। बैडबॉय पिज्‍जा का खास पिज्जा होगा पुष्पा पिज्जा। यह मसालेदार पिज्जा है, जिसका जायका खाने वालों को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है।

घोस्ट किचन्स इंडिया का कारोबार

बता दें कि घोस्ट किचन्स इंडिया हर महीने 1.2 लाख से ज्यादा ऑर्डर लेती है। वह स्टारबॉय पिज्जा और न्यूयॉर्क वफल्स जैसे 12 ब्रांड चलाती है। इस साल उसे GVFL और NB वेंचर्स से सीरीज A फंडिंग में 50 लाख डॉलर मिले हैं। कंपनी हर साल 60 प्रतिशत की रेट से ग्रोथ कर रही है। इस पैसे का इस्तेमाल वह दूसरी कंपनियों को खरीदने और अपना कारोबार बढ़ाने में करेगी।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत