शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो) 
बिज़नेस

सावन में झूला झूल रहा शेयर मार्केट, आज फिर गिरा सेंसेक्स; कल चढ़कर हुआ था बंद

Share Market: घरेलू शेयर बाजार आज फिर लाल निशान में कारोबार कर रहा है। मार्केट खुलते ही दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स की टॉप शेयरों में टाटा मोटर्स और इटर्नल में तेजी रही।

मनोज आर्या

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार, (24 जुलाई) को कारोबार के शुरुआत में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। मार्केट के दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार खुलने के बाद ही सेंसेक्स 169.98 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,556.66 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 31.25 अंक या 0.12 प्रतिशत गिरकर 25,188.65 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स की टॉप कंपनियों में टाटा मोटर्स, इटर्नल, टाटा स्टील, भारतीय एयरटेल और सनफार्मा में तेजी देखने को मिल रही है। जबकि, ट्रेंट, इन्फोसिस, कोटक बैंक, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयर गिरकर कारोबार कर रहे हैं।

सेक्टोल इंडेक्स पर नजर डाले तो आज गुरुवार को सर्विस सेक्टर में मंदी देखने को मिली और यह मामूल गिरावट के साथ 1,627.29 पर कारोबार कर रहा है। रियल्टी सेक्टर में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई और यह भी लाल निशान से उभरने की कोशिश करता हुआ दिखा। बैंकेक्स की बात करें तो इसमें बड़ी गिरावट दिखी और यह 280 अंक से अधिक फिसलकर 63,627.66 पर बना है। इस सेक्टर में इंडसिंड बैंक सबसे अधिक तेजी रही।

आज के टॉप गेनर्स

  • टाटा मोटर्स
  • इटर्नल
  • टाटा स्टील
  • भारतीय एयरटेल
  • पावरग्रीड

आज के टॉप लूजर्स

  • ट्रेंट
  • कोटक बैंक
  • बजाज फाइनेंस
  • टेक महिंद्रा
  • इन्फोसिस

बुधवार को सेंसेक्स की बड़ी छलांग

कल यानी बुधवार को शेयर बाजार में काफी हलचल देखने को मिली और कारोबार के अंत में बीएई सेंसेक्स 527.56 अंकों की उछाल के साथ 82,714.37 अंकों के स्तर पर क्लोज होगा। वहीं, एनएसई का निफ्टी इंडेक्स भी 160.18 अंकों की बढ़त के साथ 25,221.10 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था। आज के मार्केट की शुरुआत की बात करें तो वीकली एक्सपायरी पर हल्की तेजी के साथ ओपनिंग हुई थी। सेंसेक्स 53 अंक ऊपर 82,779 पर खुला और निफ्टी 24 अंक ऊपर 25,243 पर खुला। हालांकि, धीरे-धीरे दोनें ही इंडेक्स लाल निशान में चले गए।

अमेरिकी बाजारों में रही तेजी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ की आखिरी डेडलाइन से पहले और ट्रेड डील्स की उम्मीद में कल अमेरिकी बाजारों ने नए लाइफ हाई लेवल को छुआ था। नैस्डैक 125 अंकों की छलांग लगाकर पहली बार 21,000 के ऊपर बंद हुआ। वहीं, S&P ने भी नया रिकॉर्ड बनाया था। जबकि, डाओ 500 अंक चढ़कर रिकॉर्ड क्लोजिंग से सिर्फ 4 अंक दूर रहा। आज सुबह गिफ्ट निफ्टी 30 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 25275 के पास दिखा। हालांकि, डाओ फ्यूचर्स में 100 अंकों की गिरावट दिखी। वहीं, जापान के बाजारों में आज दूसरे दिन तेज शुरुआत रही और निक्केई 550 अंक उछला।

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की