शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो) 
बिज़नेस

Share Market Outlook: सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल, ये प्रमुख फैक्टर करेंगे दिशा तय

Share Market: बीते हफ्ते केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है। ट्रेड डील को लेकर नया अपटेडशेयर बाजारों के लिए अहम हो सकता है।

मनोज आर्या

Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिका में ब्याज दरों में कमी, भारत-अमेरिका ट्रेड डील और एफआईआई डेटा से बाजार की चाल तय होगी। अगले हफ्ते अमेरिकी फेड की बैठक प्रस्तावित है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, इस बैठक में 25 आधार अंक की कटौती हो सकती है। वहीं, अगर ब्याज दरों में कटौती 50 आधार अंक की होती है तो यह बाजार के लिए सरप्राइज होगा। इससे अमेरिकी बाजारों में तेजी को सपोर्ट मिल सकता है और इसका प्रभाव दुनिया के बाजारों में देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा भारत-अमेरिका और भारत-ईयू ट्रेड डील को लेकर नया अपटेड भी घरेलू शेयर बाजारों के लिए अहम होगा। बीते हफ्ते केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है। पहला चरण नवंबर तक फाइनल हो सकता है। वहीं, भारत-ईयू ट्रेड डील पर केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि बातचीत एडवांस स्तर पर चल रही है।

बाजार के लिए विदेश निवशक काफी अहम

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की चाल बाजार के लिए काफी अहम होगी। बीते पांच कारोबारी सत्रों में से एफआईआई ने दो सत्रों में खरीदारी की। शुक्रवार के सत्र में विदेशी निवेशकों ने 129.58 करोड़ रुपए का निवेश किया था, जो दिखाता है कि एफआईआई रुझान धीरे-धीरे सकारात्मक हो रहा है।भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी अच्छा रहा। इस दौरान निफ्टी 373 अंक या 1.51 प्रतिशत बढ़कर 25,114 और सेंसेक्स 1,193.94 अंक या 1.48 प्रतिशत बढ़कर 81,904.70 पर बंद हुआ।

बीते हफ्ते सकारात्मक रहा बाजार

8-12 सितंबर के कारोबारी सत्र में बाजार के ज्यादातर सेक्टर ने सकारात्मक रिटर्न दिया। निफ्टी ऑटो (2.07 प्रतिशत), निफ्टी आईटी (4.26 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (2.94 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (2.70 प्रतिशत), निफ्टी हेल्थकेयर (1.79 प्रतिशत) और निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स (7.00 प्रतिशत) में बढ़त देखी गई। इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप का रिटर्न भी सकारात्मक रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,152 अंक या 2.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,227.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 334.65 अंक या 1.90 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,989.90 अंक पर था।

इन कारणों से संभाला शेयर बाजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से जुड़ी चिंताओं और 4 अरब डॉलर से अधिक की एफआईआई की बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजार में कई कारकों की वजह से एक बड़ी गिरावट टल गई है। इन कारकों में घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की खरीदारी, जीएसटी रेट्स को रेशनलाइज बनाने को लेकर आशावाद, पहली तिमाही के मजबूत जीडीपी आंकड़ों और ऑटोमोबाइल शेयरों में तेजी शामिल हैं। यह जानकारी शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट