शेयर मार्केट (सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Share Market: शेयर मार्केट में लगातार 5वें दिन तेजी, हरे निशान में हुई निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी की फ्लैट शुरुआत हुई। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

मनोज आर्या

Share Market Opening Bell 7th July 2026: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज मंगलवार, 7 जुलाई को घरेलू शेयर बाजार में हल्की तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में ट्रेड के लिए खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 38.25 अंक या 0.05 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 78,323.32 पर कारोबार करता हुआ नजर आया। वहीं, एनएसई निफ्टी 19.45 अंक या 0.08% प्रतिशत चढ़कर 24,449.80 पर ट्रेड कर रहा है।

शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी का नेतृत्व आईटी स्टॉक्स कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी प्राइवेट बैंक हरे निशान में था।

मिडकैप की सपाट शुरुआत

दूसरी तरफ निफ्टी मेटल, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी पीएसई और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सपाट कारोबार हो रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 19,315 पर करीब सपाट था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 62 अंक या 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,356 पर था।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टाइटन, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एसबीआई, इटरनल, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी और एचयूएल हरे निशान में थे। ट्रेंट, इंडिगो, बीईएल, एलएंडटी, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स,आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान में थे।

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। वहीं, जकार्ता में तेजी थी। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुए थे। इसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 1.12 प्रतिशत की मजबूती बढ़त के साथ बंद हुआ।

बाजार को लेकर एक्सपर्ट की राय

बाजार के जानकारों ने कहा कि बाजार में तेजी के साफ संकेत दिख रहे हैं। दो बातें जो भारतीय बाजार पर दबाव डाल रही थीं, जिसमें कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और एफपीआई की लगातार बिकवाली शामिल हैं, अब पीछे छूट गई हैं और स्थिति बदल गई है। कच्चे तेल की कीमतें युद्ध से पहले के स्तर पर आ गई हैं और एफपीआई अब खरीदार बन गए हैं।

शेयर बाजार में FIIs की चाल

विदेशी निवेशकों की खरीदारी अभी कोई मजबूत ट्रेंड नहीं है, लेकिन उनका बिकवाली रोककर खरीदार बन जाना एक अहम बदलाव है, जिसके फंडामेंटल के सहारे आगे भी बने रहने की उम्मीद है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 243.03 करोड़ रुपये निवेश किए थे। इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 3,791.42 करोड़ रुपये का निवेश इक्विटी में किया।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर