हफ्ते के आखिरी दिन सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट; ईरान-US वार्ता रद्द होने का दिखा असर

Share Market: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाल की रैली के बाद बाजार में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के अचानक रद्द होने से निवेशकों का उत्साह कम हो गया।
share market highlights 19th june
शेयर मार्केट, (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार आज शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 607.08 अंक या 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,802.90 और निफ्टी 154.90 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,013.10 पर था। बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। इसके चलते निफ्टी आईटी 3.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचकांकों में टॉप लूजर था। इसके बाद निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी कमोडिटीज भी लाल निशान में बंद हुए।

दूसरी तरफ, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल और निफ्टी कंजप्शन हरे निशान में बंद हुआ। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 138.05 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,517.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 78.85 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,784.45 पर था।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में इटरनल, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाइटन, आईटीसी, सन फार्मा, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और इंडिगो गेनर्स थे। इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, एचयूएल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, एसबीआई, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और बीईएल लूजर्स थे।

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर नजर

जानकारों ने कहा कि हाल की रैली के बाद शेयर मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई, क्योंकि मेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के अचानक रद्द होने से निवेशकों का उत्साह कम हो गया। आज आईटी इंडेक्स में भारी गिरावट आई, जिसकी वजह एक्सेंचर का कमजोर आउटलुक था, इससे डिजिटल खर्च को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल निवेशक सावधानी बरत रहे और शांति समझौते के बारे में और स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं और दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी प्रगति पर नजर रखे हुए हैं।

आईटी सेक्टरों में गिरावट की मार

आईटी की ग्लोबल दिग्गज कंपनी Accenture की कमजोर गाइडेंस का असर भारतीय आईटी कंपनियों पर भी देखने को मिला। निवेशकों ने सेक्टर में जमकर मुनाफावसूली की, जिसके चलते निफ्टी आईटी इंडेक्स पर अधिक प्रेशर रहा। इन्फोसिस के शेयर 7.7% टूटकर सबसे बड़े नुकसान वाले शेयरों में शामिल रहे। टीसीएस में 4.5% की गिरावट दर्ज हुई, जबकि टेक महिंद्रा 4% और एचसीएल टेक 3.7% लुढ़के। बाजार को चिंता है कि वैश्विक स्तर पर IT खर्च में सुस्ती और डिमांड को लेकर अनिश्चितता भारतीय IT कंपनियों की ग्रोथ पर असर डाल सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com