शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

Diwali Trading Time: आज दिवाली पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, जानिए पूरी डिटेल

Muhurat Trading Time Today: दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है और इस बार कार्तिक अमावस्या 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 5:54 बजे खत्म होगी।

मनोज आर्या

Diwali Muhurat Trading Time: भारतीय शेयर बाजार के लिए आमतौर पर सोमवार हफ्ते का पहला कारोबारी दिन होता है। हालांकि, आज सोमवार, 20 अक्टूबर को दिवाली का पर्व है। ऐसे में शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन है कि आज शेयर बाजार कारोबार के लिए खुलेगा या पूरे दिन बंद रहेगा। अगर आप भी इसी सवाल में फंसे हुए हैं,  तो आइए जानते हैं इसका असली जवाब। दो दिनों की साप्ताहिक क्लोजिंग (शनिवार और रविवार) के बाद आज सोमवार को दिवाली के अवसर पर शेयर बाजार पूरी तरह से काम करेगा। यानी की ट्रेडिंग चालू रहेगी।

BSE और NSE, जो हर दिवाली पर केवल मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए ओपन रहते हैं, वहां सोमवार को छुट्टी क्यों नहीं है? इसकी वजह है कि शेयर बाजार में दिवाली/लक्ष्मी पूजन की छुट्टी 21 अक्टूबर को है। 20 अक्टूबर को नहीं। मुहूर्त ट्रेडिंग भी 21 अक्टूबर को ही होगी। 22 अक्टूबर को बलि प्रतिपदा के मौके पर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा।

दिवाली की शुभ मुहूर्त

दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है और इस बार कार्तिक अमावस्या 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 5:54 बजे खत्म होगी। इसके चलते दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जा रही है। शेयर बाजार में पहले से तय 21 और 22 अक्टूबर की छुट्टी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, दिवाली स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग अमावस्या के खत्म होने से पहले ही रखी गई है।

21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग

मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन 21 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1:45 बजे से लेकर 2:45 बजे तक यानि कि एक घंटे का है। इसके अलावा, दोपहर 1:30 से 1:45 तक प्री-ओपन सेशन भी रहेगा, जिससे ट्रेडर्स ट्रेडिंग के लिए तैयारी कर सकेंगे। मुहूर्त ट्रेडिंग का यह सत्र निवेशकों के लिए शुभ अवसर माना जाता है। निवेशक इसे अपने पोर्टफोलियो में समृद्धि और सफलता लाने के अवसर के रूप में देखते हैं। साल 2012 में भी मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन दोपहर 3:45 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच रखा गया था।

इस एक घंटे के सेशन को छोड़कर 21 और 22 अक्टूबर को BSE में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, SLB सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, NDS-RST, ट्राई पार्टी रेपो, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) सेगमेंट सभी के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे है।

NSE पर भी दो दिन नहीं होगा कारोबार

NSE में भी इन दोनों तारीखों पर इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कमोडिटीज डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सभी सेगमेंट्स में छुट्टी रहेगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी दिवाली के मौके पर 21 और 22 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट