शेयर बाजार में मचा कोहराम (सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)
बिज़नेस

Share Market Crash: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 1045 अंक टूटा सेंसेक्स; जानें क्यों मचा कोहराम

Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1045 अंक टूटा और निफ्टी 371 अंक गिरा। जानें कच्चे तेल की कीमतों, रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार में क्यों मचा कोहराम।

मनोज आर्या

Share Market Closing Bell 8th October: घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारी गिरावट देखी गई है। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक या 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,593.24 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का मुख्य सूचकांक निफ्टी 371.25 अंक या 1.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,231.80 पर बंद हुआ।

कारोबारी सत्र में निफ्टी ने 22,179.90 का लो लेवल छुआ, जो कि इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला लेवल है। बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिली है। करीब सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हए।

निफ्टी मेटल में 3.55 प्रतिशत की गिरावट

जिसमें निफ्टी मेटल 3.55 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 3.16 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 2.82 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 2.81 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 2.79 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.76 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 2.61 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.52 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 2.49 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 2.40 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 2.33 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 2.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,500.10 अंक या 2.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 57,882.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 456.85 अंक या 2.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,050.10 पर था।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में आईटीसी, इंडिगो, पावर ग्रिड, बीईएल, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, इटरनल और एचयूएल टॉप लूजर्स थे। टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और इन्फोसिस गेनर्स थे।

बाजार में गिरावट की मुख्य वजहें

एक्सपर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों में तेजी, डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली भारतीय बाजारों में गिरावट की मुख्य वजहें रहीं। सभी सेक्टरों में बिकवाली देखी गई, जिसमें मेटल और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट क्रमशः 3.6 प्रतिशत और 3.2 प्रतिशत रही।

उन्होंने आगे कहा कि बाजार के दौरान कुछ खास शेयरों में भी हलचल दिखी, जिन कंपनियों ने दूसरी तिमाही के अच्छे शुरुआती नतीजे दिखाए, उनके शेयरों ने मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया।

कारोबार के दौरान चढ़े ये शेयर

दिन के दौरान सेन्को गोल्ड के शेयर 11.9 प्रतिशत तक चढ़े, लेकिन बाद में मार्केट का मूड बिगड़ने से बढ़त कम हो गई। वहीं, पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी के शेयरों में लगातार चौथे दिन भी तेजी बनी रही, क्योंकि कंपनी ने इस हफ्ते मजबूत नतीजे जारी किए थे।

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?